Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   उत्तम वर्तमान एवम श्रेष्ठतम भविष्य के लिए वृक्षारोपण जरूरी- माधवेन्द्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सन्त कबीर नगर द्वारा खलीलाबाद स्थित हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज में विकासार्थ विद्यार्थी आयाम के तहत देशभर में संचालित एक करोड़ वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत वृक्षमित्र बनाने हेतु संगोष्ठी सम्पन्न हुई तथा छात्र छात्राओं को वृक्षमित्र बनने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रान्त विकासार्थ विद्यार्थी संयोजक माधवेन्द्र तिवारी ने बताया कि अभाविप ने पूरे देश भर में एक करोड़ वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया है। जिसके निम्मित वृक्षमित्र बनाने की प्रक्रिया देशभर में संचालित है। प्रत्येक वृक्षमित्र वृक्ष लगाने एवम उसे संरक्षित करने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण वर्तमान की आवश्यकता है। प्रत्येक पौधा स्वस्थय जीवन और स्वस्थय धरती का आधार बनेगा। उत्तम वर्तमान और श्रेष्ठतम भविष्य के लिए वृक्षारोपण जरूरी है।अभाविप समाज, देश, एवम छात्र हितों के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध संगठन है। अभाविप के विकासार्थ विद्यार्थी आयाम द्वारा एक करोड़ वृक्षारोपण अभियान में सभी छात्र छात्राओं को जुड़ने हेतु आग्रह किया। नगर अध्यक्ष सन्त मोहन त्रिपाठी ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अभाविप के इस श्रेष्ठ कार्य मे हम सबको पूर्ण मनोयोग से सहयोग करने की आवश्यकता है। जिससे हम सब पर्यावरण संरक्षित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अरुण ओझा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पर्यावरण सरक्षंण में अभाविप का योगदान सराहनीय है। समाज के सभी लोगो के लिए अभाविप का यह कार्य अनुकरणीय है। कार्यक्रम के पश्चात परिसर में कार्यकर्ताओ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री दीपक सिंह, जिला सह संयोजक अम्बेश कृष्ण पाण्डेय, नगर मंत्री कृपाचार्य पाण्डेय, राधा शुक्ला, रवि शंकर सिंह,श्रेया तिवारी, सौम्य मौर्या, रुचि राय, हिना खान, आंशिक, रितिका, सत्या शुक्ला, निखिल आदि लोग उपस्थित रहे।

अभाविप ने वृक्षमित्र अभियान के निमित्त संगोष्ठी का किया आयोजन

 

उत्तम वर्तमान एवम श्रेष्ठतम भविष्य के लिए वृक्षारोपण जरूरी- माधवेन्द्र

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सन्त कबीर नगर द्वारा खलीलाबाद स्थित हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज में विकासार्थ विद्यार्थी आयाम के तहत देशभर में संचालित एक करोड़ वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत वृक्षमित्र बनाने हेतु संगोष्ठी सम्पन्न हुई तथा छात्र छात्राओं को वृक्षमित्र बनने हेतु जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित प्रान्त विकासार्थ विद्यार्थी संयोजक माधवेन्द्र तिवारी ने बताया कि अभाविप ने पूरे देश भर में एक करोड़ वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया है। जिसके निम्मित वृक्षमित्र बनाने की प्रक्रिया देशभर में संचालित है। प्रत्येक वृक्षमित्र वृक्ष लगाने एवम उसे संरक्षित करने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण वर्तमान की आवश्यकता है। प्रत्येक पौधा स्वस्थय जीवन और स्वस्थय धरती का आधार बनेगा। उत्तम वर्तमान और श्रेष्ठतम भविष्य के लिए वृक्षारोपण जरूरी है।अभाविप समाज, देश, एवम छात्र हितों के साथ साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध संगठन है। अभाविप के विकासार्थ विद्यार्थी आयाम द्वारा एक करोड़ वृक्षारोपण अभियान में सभी छात्र छात्राओं को जुड़ने हेतु आग्रह किया। नगर अध्यक्ष सन्त मोहन त्रिपाठी ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अभाविप के इस श्रेष्ठ कार्य मे हम सबको पूर्ण मनोयोग से सहयोग करने की आवश्यकता है। जिससे हम सब पर्यावरण संरक्षित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अरुण ओझा ने अपने सम्बोधन में कहा कि पर्यावरण सरक्षंण में अभाविप का योगदान सराहनीय है। समाज के सभी लोगो के लिए अभाविप का यह कार्य अनुकरणीय है। कार्यक्रम के पश्चात परिसर में कार्यकर्ताओ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री दीपक सिंह, जिला सह संयोजक अम्बेश कृष्ण पाण्डेय, नगर मंत्री कृपाचार्य पाण्डेय, राधा शुक्ला, रवि शंकर सिंह,श्रेया तिवारी, सौम्य मौर्या, रुचि राय, हिना खान, आंशिक, रितिका, सत्या शुक्ला, निखिल आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!