संतकबीरनगर।खलीलाबाद-स्थानीय नगर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला। अगस्त क्रांति दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर निकाली गई यात्रा का नेतृत्व करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगा यात्रा निकाली जिसमे सैकड़ों सपा कार्यकर्ता देशभक्ति के नारे लगाते और महापुरुषों के पोस्टर लिए खलीलाबाद शहर भर में घूमे जिसके चलते पूरा नगर तिरंगामय हो गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने कहा कि 1942 में 8 अगस्त को आंदोलन चलाने का फैसला किया गया था। उसके दूसरे दिन से आंदोलन जमीन पर उतर गया था। 9 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के तौर पर मनाने की परंपरा रही है। श्री यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने तिरंगा हाथ में लेकर पूरे नगर का भ्रमण किया। यात्रा सरैंया बाईपास से लेकर मुख्य चौराहों से होकर आज़ाद चौक पहुंचा जहाँ सपाइयों ने पूर्व विधायक जय चौबे, पूर्व एमएलसी सनी यादव की मौजूदगी में क्रांतिकारी नेता आजादी के दीवाने चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
पूर्व MLC सनी ने BJP पर कसा तंज
जिला मुख्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाला जो मगहर तक चला। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ। इस दौरान सपाइयों ने देशभक्ति के जोरदार नारे लगाए।
आपको बता दें कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के आह्वान पर सपाइयों ने जिलाध्यक्ष गौहर अली खान के नेतृत्व में मुख्यालय के NH 28 सरैंया बाईपास से लेकर शहर के विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए आज़ाद चौक पहुंच क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि आज 9 अगस्त को देश के आजादी के लिए महत्वपूर्ण अंग्रेज भारत छोड़ो के इस ऐतिहासिक दिवस पर देश के आजादी दिलाने वाले शहीदों को हम समाजवादी लोग नमन कर रहे हैं। तथा देश के संविधान और उसकी लोकतांत्रिक मर्यादा को सुरक्षित रखने का संकल्प ले रहे हैं, इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व एमएलसी संतोष यादव सनी ने कहा कि सन् 1942 में गांधी जी ने अंग्रेजों छोड़ो का नारा दिया था समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री अखिलेश यादव के अह्वान पर पूरे उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर और पदयात्रा करकर तिरंगे का आह्वान कर रहे हैं और तिरंगा लहराने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बीजेपी के हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की चुटकी लेते हुए कहा कि बीजेपी की जो मां है आरएसएस उसने सन् 2002 तक भारत माता का झंडा, भारत देश का झंडा अपने कार्यालय पर नहीं फहराया । ये वे लोग हैं जिनका देश की आजादी में कोई योगदान नहीं रहा, ये अंग्रेजो के गुलाम थे, मुखबिर थे,। उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि महंगाई देख लो कहा चली गई, आटा पर जीएसटी, दही पर जीएसटी, छाछ में जीएसटी, सब में टैक्स लगा रहे हैं और गरीब लोगों के पेटो पर लात मार रहे हैं, मीट और मुर्गे में जीएसटी नहीं है और भाजपा के ज्यादा लोग मीट और मुर्गे खाने का काम करते हैं इसमें जीएसटी नहीं है लेकिन गरीब के आटे में जीएसटी लगा रहे हैं दूध में लगा रहे हैं देश को बेच रहे हैं भाजपा के लोग। वहीं युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव व आँटा कला गांव के ग्राम प्रधान एखलाक अहमद ने आजादी दिलाने वाले क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।