Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर- आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने जिला पंचायत कार्यालय पर तिरंगा फहराया। आजादी के अमृत महोत्सव के रंग में रंगे जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव देशभक्ति से लबरेज नजर आए और खुद ही भारत माता की जयकारे करने लगे। इस दौरान अपने अध्यक्ष के सुर में सुर मिलाते हुए अपर मुख्य अधिकारी समेत उपस्थित कर्मियों ने भी भारत माता जय, वन्देमातरम के नारे लगाए। कार्यालय पर तिरंगा फहराने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव कार्यालय के अगल-बगल बने घरों पर तिरंगा लगाकर लोगों में तिरंगे का वितरण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हम सब मिलकर शहीदों एवं महापुरुषों को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की खातिर अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर उन्हें याद कर हर घर तिरंगा लगाने का कार्य हम लोग कर रहें हैं साथ ही पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी से अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी राजकुमार शुक्ला, सत्येंद्र श्रीवास्तव अभियंता, अवर अभियंता विवेक कुमार त्यागी, व सोमनाथ त्यागी, कर अधिकारी सुधा सिंह, आशुतोष पाल, दिनेश मिश्रा,आशुतोष शुक्ला, अजय तिवारी, देवेंद्र तिवारी, इंद्रराज, अरुण कुमार राजेश कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।

देशभक्ति से लबरेज जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने फहराया तिरंगा

संतकबीरनगर– आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने जिला पंचायत कार्यालय पर तिरंगा फहराया। आजादी के अमृत महोत्सव के रंग में रंगे जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव देशभक्ति से लबरेज नजर आए और खुद ही भारत माता की जयकारे करने लगे। इस दौरान अपने अध्यक्ष के सुर में सुर मिलाते हुए अपर मुख्य अधिकारी समेत उपस्थित कर्मियों ने भी भारत माता जय, वन्देमातरम के नारे लगाए। कार्यालय पर तिरंगा फहराने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव कार्यालय के अगल-बगल बने घरों पर तिरंगा लगाकर लोगों में तिरंगे का वितरण भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हम सब मिलकर शहीदों एवं महापुरुषों को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की खातिर अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर उन्हें याद कर हर घर तिरंगा लगाने का कार्य हम लोग कर रहें हैं साथ ही पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए सभी से अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी राजकुमार शुक्ला, सत्येंद्र श्रीवास्तव अभियंता, अवर अभियंता विवेक कुमार त्यागी, व सोमनाथ त्यागी, कर अधिकारी सुधा सिंह, आशुतोष पाल, दिनेश मिश्रा,आशुतोष शुक्ला, अजय तिवारी, देवेंद्र तिवारी, इंद्रराज, अरुण कुमार राजेश कुमार सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!