Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर जिले के धनघटा विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता व जिले के जिला उपाध्यक्ष केडी यादव के नेतृत्व में हर घर तिरंगा लगाने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली। क्षेत्र के विभिन्न चौराहों से होकर गुजरने वाली इस यात्रा में सपाइयों ने हर घर पर झंडा लगाते हुए वीर शहीदों को नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  आपको बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपाई  अगस्त क्रांति मना रहे हैं जिसकी कड़ी में पूरे प्रदेश में सपाइयों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल हर घर झंडा लगाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में संतकबीरनगर जिले के धनघटा विधानसभा क्षेत्र में कद्दावर नेता केडी यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने तिरंगा यात्रा निकाल लोगों को राष्ट्र प्रेम की सीख दी और घर घर जाकर तिरंगा लगाने का काम किया।की तिरंगा यात्रा के दौरान सपाइयों ने भारत माता की जय और वन्देमातरम के जमकर नारे लगाए और  देश के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को नमन किया।  इस दौरान सपाइयों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को राष्ट्रीय ध्वज का वितरण भी किया। इस अवसर पर कद्दावर सपा नेता केडी यादव ने कहा कि जवानों का बलिदान अतुलनीय है। उनके बलिदान का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने  सभी जनपदवासियों को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व सर्वोपरि होता है। हम सबको मिलकर इसे भव्य रूप से मनाना चाहिए। सभी लोग अपने घरों-प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लहरा कर उत्साहपूर्वक इस पर्व को मनाएं।

जिला उपाध्यक्ष KD यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने निकाला तिरंगा यात्रा

Leave a Reply

error: Content is protected !!