Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     सेमरियावां-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर शनिवार को पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के नेतृत्व में दानुकुईयां एवं बिगरामीर में तिरंगा रैली निकाली गई।इस दौरान देश के कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को याद किया गया तथा उनके स्मृति संजोने की अपील की गई।इस दौरान पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि आज अपने आप को भारत का सबसे बड़ा दल कहने वाली पार्टी शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का भी राजनीतिकरण कर रही है जोकि किसी भी हाल में सही नहीं है। उन्होंने कहा कि देश सभी धर्मों,जातियों और वर्गों की एकता और कुर्बानियों की बदौलत आजाद हुआ है तथा इस मिट्टी में सभी के खून समाए हुए हैं।इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि सभी लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर देश की शान तिरंगा झंडा लगाएं और एकजुटता और भाईचारे का संदेश दें।इस दौरान मुख्यरूप से पूर्व प्रधान माबूदी, प्रधान अब्दुल हकीम,मुश्ताक अहमद,अवधेश सिंह, पूर्व प्रधान वकील अहमद,गुफरान मुनीर,बाबुद्दीन,अफजल अहमद समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संतकबीरनगर-पूर्व विधायक “जय” के नेतृत्व में सपाईयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

 

 

सेमरियावां-समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर शनिवार को पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के नेतृत्व में दानुकुईयां एवं बिगरामीर में तिरंगा रैली निकाली गई।इस दौरान देश के कुर्बानी देने वाले वीर शहीदों को याद किया गया तथा उनके स्मृति संजोने की अपील की गई।इस दौरान पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि आज अपने आप को भारत का सबसे बड़ा दल कहने वाली पार्टी शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों का भी राजनीतिकरण कर रही है जोकि किसी भी हाल में सही नहीं है। उन्होंने कहा कि देश सभी धर्मों,जातियों और वर्गों की एकता और कुर्बानियों की बदौलत आजाद हुआ है तथा इस मिट्टी में सभी के खून समाए हुए हैं।इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि सभी लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर देश की शान तिरंगा झंडा लगाएं और एकजुटता और भाईचारे का संदेश दें।इस दौरान मुख्यरूप से पूर्व प्रधान माबूदी, प्रधान अब्दुल हकीम,मुश्ताक अहमद,अवधेश सिंह, पूर्व प्रधान वकील अहमद,गुफरान मुनीर,बाबुद्दीन,अफजल अहमद समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!