Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर-आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपाइयों ने अगस्त क्रांति के तहत आज जिले में तिरंगा यात्रा निकाली। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
जिला मुख्यालय के NH28 सरैंया बाईपास के निकट स्थित एच आर पी जी कॉलेज से निकली यह यात्रा तप्पा उजियार क्षेत्र तक चली। सपा कार्यकर्ताओं ने अगस्त क्रांति व आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे और खलीलाबाद विधानसभा अध्यक्ष रमेश चंद यादव के नेतृत्व में भव्य तिरंगा रैली निकाली। इस दौरान जिलाध्यक्ष गौहर अली खान की अगुवाई में सैकड़ों सपाई भारत माता की जय के नारे लगाते हुए नजर आए। इस अवसर पर पूर्व विधायक जय चौबे ने कहा कि देश के रणबांकुरों ने अंग्रेजी हुकूमत से लड़कर आजादी को हासिल किया है। हमें हमेशा उनकी गौरव गाथा को याद रखना होगा।इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और जनता का आव्हान करते हुए कहा कि सभी बढ़चढ़ आजादी के इस जश्न को मनाए और देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, वीर सपूतो और महापुरुषों को नमन करें।

पूर्व विधायक “जय” और वि0स0 अध्यक्ष “रमेश” की अगुवाई में सपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Leave a Reply

error: Content is protected !!