Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   सेमरियावां-75वीं यौम-ए-आजादी के मौके पर दारुल उलूम अहले सुन्नत एजाज उल इस्लाम वत्सी-वत्सा विकासखंड खंड सेमरियावां में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिम्मेदारों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डाला गया। वहीं मदरसे के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम,भाषण प्रतियोगिता समेत अन्य प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर लिखित परीक्षा भी कराई गई जिसमें कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्थान लाने वाले कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को गांव के बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा सम्मानित किया गया । इस मौके पर मदरसे के सरपरस्त मौलाना मोहम्मद उमर फैजी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेन्द्र जयसवाल, सदर डाक्टर जमील अंसारी,नाजिम अफशर अली, नायब सदर सुहैल अहमद, बशीर खान, इजहार हुसैन,अफजल हुसैन, अकरम हुसैन, सिफारस अली,कमलेश चौहान के साथ काफी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

संतकबीरनगर-मदरसे के बच्चों ने धूमधाम से मनाया आजादी का पर्व

 

सेमरियावां-75वीं यौम-ए-आजादी के मौके पर दारुल उलूम अहले सुन्नत एजाज उल इस्लाम वत्सी-वत्सा विकासखंड खंड सेमरियावां में धूमधाम से मनाया गया।
इस दौरान जिम्मेदारों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाश डाला गया। वहीं मदरसे के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम,भाषण प्रतियोगिता समेत अन्य प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस मौके पर लिखित परीक्षा भी कराई गई जिसमें
कक्षा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, स्थान लाने वाले कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को गांव के बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा सम्मानित किया गया ।
इस मौके पर मदरसे के सरपरस्त मौलाना मोहम्मद उमर फैजी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि योगेन्द्र जयसवाल, सदर डाक्टर जमील अंसारी,नाजिम अफशर अली, नायब सदर सुहैल अहमद, बशीर खान, इजहार हुसैन,अफजल हुसैन, अकरम हुसैन, सिफारस अली,कमलेश चौहान के साथ काफी संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!