Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर- सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने सभी विधानसभा वासियों जनपदवासियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। जनता के नाम अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि  आज हम स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं।आज ही के दिन हमारे देश के वीर सपूतों ने अपने प्राण की आहुति देकर भारत को स्वतंत्रता दिलाई थी, ऐसे अमर सपूतों के प्रति श्रद्धा से मस्तक अपने आप ही झुक जाता है और हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने स्वतंत्र देश की रक्षा करें और देश का नाम विश्व में रोशन हो ऐसा कार्य करें।उन्होंने ने कहा कि आज हम जिस तिरंगे के छांव में खड़े हैं वह हमारे जीवन जीने के सही तरीके सिखाता है इस तिरंगे में केसरिया रंग साहस का तथा सफेद रंग शांति का और हरा रंग हरियाली एवं बीच में बने अशोक चक्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि भारत देश की संस्कृति और सभ्यता को हमें नमन करना चाहिए। इस शुभ अवसर पर राष्ट्र निर्माण देश के विकास और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लेते हैं स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।

सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने विधानसभा वासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

 

संतकबीरनगर– सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने सभी विधानसभा वासियों जनपदवासियों को 76वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। जनता के नाम अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि  आज हम स्वतंत्रता दिवस की 75वी वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं।आज ही के दिन हमारे देश के वीर सपूतों ने अपने प्राण की आहुति देकर भारत को स्वतंत्रता दिलाई थी, ऐसे अमर सपूतों के प्रति श्रद्धा से मस्तक अपने आप ही झुक जाता है और हम सभी का कर्तव्य है कि हम अपने स्वतंत्र देश की रक्षा करें और देश का नाम विश्व में रोशन हो ऐसा कार्य करें।उन्होंने ने कहा कि आज हम जिस तिरंगे के छांव में खड़े हैं वह हमारे जीवन जीने के सही तरीके सिखाता है इस तिरंगे में केसरिया रंग साहस का तथा सफेद रंग शांति का और हरा रंग हरियाली एवं बीच में बने अशोक चक्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि भारत देश की संस्कृति और सभ्यता को हमें नमन करना चाहिए। इस शुभ अवसर पर राष्ट्र निर्माण देश के विकास और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लेते हैं स्वतंत्रता दिवस की आप सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!