Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है           दोनों पक्षों के स्वजनों ने दिया आशीर्वाद     (आजमगढ़):जीयनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने सोमवार को शादी रचाई। दोनों के स्वजनों ने आशीर्वाद दिया। रौनापार थाना क्षेत्र के रचनपट्टी गांव निवासी सचिन कुमार पुत्र कन्हैया नगर पंचायत जीयनपुर के आर्य नगर मोहल्ले में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था। इस दौरान नगर पंचायत जीयनपुर के आर्य नगर निवासिनी एक युवती से नजदीकियां बढ़ने लगी। 7 माह से दोनों में बातचीत हो रही थी। दोनो का प्रेम परवान चढ़ा तो 2 सितंबर को दोनों प्रेमी युगल घर से फरार हो गए। लड़की के स्वजन कुछ दिनों तक अपने स्तर से लड़की को खोजते रहे। इस बीच लड़का 2 दिन पूर्व लड़की को उसकी बहन के घर आजमगढ़ छोड़कर फरार हो गया। सोमवार को लड़की ने जीयनपुर कोतवाली में लड़के के खिलाफ तहरीर देकर कहा कि लड़का शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। के बाद दोनों पक्ष शादी पर रजामंद हो गए। सोमवार को ही प्राचीन शिव मंदिर पर प्रेमी युगल की शादी कराई गई। इस दौरान लड़के और लड़की दोनों घर के स्व जन मौजूद रहे और आशीर्वाद दिया।

आजमगढ़-प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी

 

 

 

 

 

दोनों पक्षों के स्वजनों ने दिया आशीर्वाद

 

 

(आजमगढ़):जीयनपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में प्रेमी युगल ने सोमवार को शादी रचाई। दोनों के स्वजनों ने आशीर्वाद दिया। रौनापार थाना क्षेत्र के रचनपट्टी गांव निवासी सचिन कुमार पुत्र कन्हैया नगर पंचायत जीयनपुर के आर्य नगर मोहल्ले में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था। इस दौरान नगर पंचायत जीयनपुर के आर्य नगर निवासिनी एक युवती से नजदीकियां बढ़ने लगी। 7 माह से दोनों में बातचीत हो रही थी। दोनो का प्रेम परवान चढ़ा तो 2 सितंबर को दोनों प्रेमी युगल घर से फरार हो गए। लड़की के स्वजन कुछ दिनों तक अपने स्तर से लड़की को खोजते रहे। इस बीच लड़का 2 दिन पूर्व लड़की को उसकी बहन के घर आजमगढ़ छोड़कर फरार हो गया।
सोमवार को लड़की ने जीयनपुर कोतवाली में लड़के के खिलाफ तहरीर देकर कहा कि लड़का शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म कर रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया। के बाद दोनों पक्ष शादी पर रजामंद हो गए। सोमवार को ही प्राचीन शिव मंदिर पर प्रेमी युगल की शादी कराई गई। इस दौरान लड़के और लड़की दोनों घर के स्व जन मौजूद रहे और आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!