Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है       संतकबीरनगर। जनपद संतकबीरनगर में भ्रमण पर आये उप मुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक मगहर कबीर स्थली पहुॅचकर कबीर एकेडमी का निरीक्षण किये। उनके आगमन पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र ने बुक्के देकर उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री को नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती संगीता वर्मा ने अंग वस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत की। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक नगर पंचायत मगहर स्थित गौशाला का निरीक्षण कर पशुओं के संख्या की जानकारी ली। उन्होंने गौ पूजा कर गायों को मिष्ठान व फल खिलाया। इस दौरान प्रभारी ई0ओ0 नगर पंचायत मगहर नवीन श्रीवास्तव एवं अध्यक्षा प्रतिनिधि राजेश वर्मा गुड्डू उपस्थित रहे। अपने निरीक्षण के क्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बघौली स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पहुॅचकर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखा। उन्होने छात्राओं को शिक्षा उपयोगी सामाग्री दिये। बगल के उच्च प्राथमिक विद्यालय बघौली में बच्चों के साथ बैठकर भोजन किये। डीघा बाईपास सोनी होटल पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकाएक भीड़ को नियन्त्रित करने के लिए पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। बघौली पहुॅचते ही खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी व धनघटा विधायक गणेश चन्द्र चौहान, जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव ने उपमुख्यमंत्री को बुक्के देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, डीसी रजनीश वैद्यनाथ सहित शिक्षिकाए उपस्थित रही। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जिला अस्पताल में पहुॅचकर मरीजों से वार्ता किये। सीएमएस डॉ0 ओ0पी0 चतुर्वेदी से जनपद वासियों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के विषय में जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री टेमारहमत पेयजल परियोजना का निरीक्षण करने के बाद भाजपा कार्यालय पर पहुॅचकर जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से भेंट किये। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा है कि संतकबीरनगर के जनपद से उनका पुराना नाता है। कार्यकर्ताओं के ताकत से भारतीय जनता पार्टी देश की शक्तिशाली पार्टी है। उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का वह सम्मान करते है। उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कलेक्ट्रेट सभागार में पहुॅचकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कानूनी व्यवस्था का समीक्षा किये। उन्होने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखे सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को पारदर्शिता के साथ दिया जाय। इसमें लापरवाही नही होनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डूडा एवं उद्योग विभाग के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया। इस दौरान मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल गोविन्द राजू एन0एस0, आई0जी0 रेंज बस्ती आर0के0 भारद्वाज, डीएम प्रेम रंजन सिंह, एसपी सोनम कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार सिंह, डीएसटीओ एन0के0 सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। देर शाम उन्होने मीरगंज में चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुने तथा आगनबाड़ी केन्द्र पर गोद भराई एवं अन्न प्राशन कराये। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चौपाल कार्यक्रम के बाद दिव्यांगजनो को ट्राई साईकिल दिया। इस दौरान जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी श्रीमती प्रियंका यादव उपस्थित रही।

संतकबीरनगर-जिले में पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, योजनाओं की ली जानकारी,संत कबीर की समाधि पर टेका मत्था

 

 

 

संतकबीरनगर। जनपद संतकबीरनगर में भ्रमण पर आये उप मुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक मगहर कबीर स्थली पहुॅचकर कबीर एकेडमी का निरीक्षण किये। उनके आगमन पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार एवं मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र ने बुक्के देकर उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री को नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती संगीता वर्मा ने अंग वस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत की। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक नगर पंचायत मगहर स्थित गौशाला का निरीक्षण कर पशुओं के संख्या की जानकारी ली। उन्होंने गौ पूजा कर गायों को मिष्ठान व फल खिलाया। इस दौरान प्रभारी ई0ओ0 नगर पंचायत मगहर नवीन श्रीवास्तव एवं अध्यक्षा प्रतिनिधि राजेश वर्मा गुड्डू उपस्थित रहे। अपने निरीक्षण के क्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बघौली स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में पहुॅचकर बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखा। उन्होने छात्राओं को शिक्षा उपयोगी सामाग्री दिये। बगल के उच्च प्राथमिक विद्यालय बघौली में बच्चों के साथ बैठकर भोजन किये। डीघा बाईपास सोनी होटल पर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकाएक भीड़ को नियन्त्रित करने के लिए पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। बघौली पहुॅचते ही खलीलाबाद विधायक अंकुर राज तिवारी, मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी व धनघटा विधायक गणेश चन्द्र चौहान, जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव ने उपमुख्यमंत्री को बुक्के देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार तिवारी, डीसी रजनीश वैद्यनाथ सहित शिक्षिकाए उपस्थित रही। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जिला अस्पताल में पहुॅचकर मरीजों से वार्ता किये। सीएमएस डॉ0 ओ0पी0 चतुर्वेदी से जनपद वासियों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के विषय में जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री टेमारहमत पेयजल परियोजना का निरीक्षण करने के बाद भाजपा कार्यालय पर पहुॅचकर जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों से भेंट किये। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा है कि संतकबीरनगर के जनपद से उनका पुराना नाता है। कार्यकर्ताओं के ताकत से भारतीय जनता पार्टी देश की शक्तिशाली पार्टी है। उन्होने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं का वह सम्मान करते है। उनके आगमन पर जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक कलेक्ट्रेट सभागार में पहुॅचकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कानूनी व्यवस्था का समीक्षा किये। उन्होने पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखे सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को पारदर्शिता के साथ दिया जाय। इसमें लापरवाही नही होनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने डूडा एवं उद्योग विभाग के लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया। इस दौरान मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल गोविन्द राजू एन0एस0, आई0जी0 रेंज बस्ती आर0के0 भारद्वाज, डीएम प्रेम रंजन सिंह, एसपी सोनम कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मनोज कुमार सिंह, डीएसटीओ एन0के0 सिंह सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। देर शाम उन्होने मीरगंज में चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुने तथा आगनबाड़ी केन्द्र पर गोद भराई एवं अन्न प्राशन कराये। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चौपाल कार्यक्रम के बाद दिव्यांगजनो को ट्राई साईकिल दिया। इस दौरान जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी श्रीमती प्रियंका यादव उपस्थित रही।

Leave a Reply

error: Content is protected !!