Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर। वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार के निर्देशन में पुलिस लाइन सभागार कक्ष में क्षेत्राधिकारी लाइन श्रीमती दीपांशी राठौर की उपस्थिति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, स्वास्थ्य कैम्प में जिला चिकित्सालय के चिकित्सक मुबारक मय टीम द्वारा पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को विभिन्न बीमारियों के लक्षणों व बचाव आदि के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं व बीमारियों से बचाव हेतु अपने खान पान नियमित करने व फलों, सब्जियों के सेवन पर विशेष ध्यान देने की बात की गई। साथ ही सुबह समय से उठकर योग व व्यायाम आदि करने की भी सलाह दी गई। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, एसआईएपी अजय कुमार सिंह, एचसीपी योगेश द्विवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।

संतकबीरनगर-पुलिस लाईन में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 

संतकबीरनगर। वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार के निर्देशन में पुलिस लाइन सभागार कक्ष में क्षेत्राधिकारी लाइन श्रीमती दीपांशी राठौर की उपस्थिति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, स्वास्थ्य कैम्प में जिला चिकित्सालय के चिकित्सक मुबारक मय टीम द्वारा पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों को विभिन्न बीमारियों के लक्षणों व बचाव आदि के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं व बीमारियों से बचाव हेतु अपने खान पान नियमित करने व फलों, सब्जियों के सेवन पर विशेष ध्यान देने की बात की गई। साथ ही सुबह समय से उठकर योग व व्यायाम आदि करने की भी सलाह दी गई। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, एसआईएपी अजय कुमार सिंह, एचसीपी योगेश द्विवेदी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!