Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है       संतकबीरनगर। शासन के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर खलीलाबाद में महर्षि बाल्मीकि की जयन्ती पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ मनायी गयी। जिलाधिकारी नें आयोजित कार्यक्रम का फीता काटकर सुभारम्भ किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार एवं जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूजा अर्चना किया। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने आदि कवि महर्षि बाल्मीकी जयंती के शुभ अवसर पर सबको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकी जी अपने बचपन में धार्मिक कार्यों से बहुत दूर रहे, परन्तु जब उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ तब प्रभु श्री राम के शरण में चले गये और प्रभु की भक्ति में लीन हो गये। उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति और आत्म शक्ति से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। महर्षि बाल्मीकी जी के जयन्ती के अवसर पर हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं। महर्षि वाल्मीकि जयंती का यह कार्यक्रम सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दल ‘‘महेश मौर्या एण्ड लोक गीत पार्टी’’ के कलाकारों द्वारा महर्षि बाल्मीकि रामायण पाठ एवं गीत प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार महर्षि बाल्मीकि जयन्ती जनपद के सभी विकास खण्डों व तहसीलों के अन्तर्गत महर्षि बाल्मीकि जी से सम्बन्धित स्थलों/मन्दिरों आदि पर भी पूरे उत्साह, उमंग के साथ मनाते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर के महन्त कृष्ण मुरारी दास, उप जिलाधिकारी/अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, खण्ड विकास अधिकारी, खलीलाबाद, जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित नगर पालिका खलीलाबाद के वरिष्ठ सहायक गोरख प्रसाद, पंकज कुमार एवं पत्रकार विजेंद्र जायसवाल, दयानिधि त्रिपाठी व अन्य आगंन्तुक एवं भक्तगण आदि उपस्थित रहें।

संतकबीरनगर-डीएम.की अध्यक्षता में श्रीराम जानकी मंदिर में धूमधाम से मनाई महर्षि बाल्मीकि जयंती

 

 

 

संतकबीरनगर। शासन के निर्देशानुसार तथा जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय स्थित श्रीराम जानकी मन्दिर खलीलाबाद में महर्षि बाल्मीकि की जयन्ती पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ मनायी गयी। जिलाधिकारी नें आयोजित कार्यक्रम का फीता काटकर सुभारम्भ किया। तत्पश्चात जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार एवं जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए आदि कवि महर्षि बाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर पूजा अर्चना किया। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने आदि कवि महर्षि बाल्मीकी जयंती के शुभ अवसर पर सबको शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महर्षि बाल्मीकी जी अपने बचपन में धार्मिक कार्यों से बहुत दूर रहे, परन्तु जब उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ तब प्रभु श्री राम के शरण में चले गये और प्रभु की भक्ति में लीन हो गये। उन्होंने कहा कि प्रभु की भक्ति और आत्म शक्ति से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। महर्षि बाल्मीकी जी के जयन्ती के अवसर पर हम उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते हैं। महर्षि वाल्मीकि जयंती का यह कार्यक्रम सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा पंजीकृत सांस्कृतिक दल ‘‘महेश मौर्या एण्ड लोक गीत पार्टी’’ के कलाकारों द्वारा महर्षि बाल्मीकि रामायण पाठ एवं गीत प्रस्तुत किया गया। इसी प्रकार महर्षि बाल्मीकि जयन्ती जनपद के सभी विकास खण्डों व तहसीलों के अन्तर्गत महर्षि बाल्मीकि जी से सम्बन्धित स्थलों/मन्दिरों आदि पर भी पूरे उत्साह, उमंग के साथ मनाते हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीराम जानकी मंदिर के महन्त कृष्ण मुरारी दास, उप जिलाधिकारी/अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका, खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, खण्ड विकास अधिकारी, खलीलाबाद, जिला सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित नगर पालिका खलीलाबाद के वरिष्ठ सहायक गोरख प्रसाद, पंकज कुमार एवं पत्रकार विजेंद्र जायसवाल, दयानिधि त्रिपाठी व अन्य आगंन्तुक एवं भक्तगण आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!