Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     संतकबीरनगर। प्रदेश के राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने धनघटा तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया तथा नरायनपुर में बाढ़ पीड़ितों का राहत सामग्री वितरित किया एवं मंत्री ने उप जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार व जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ पीड़ितों को कैम्प लगाकर खाद्य सामग्री वितरित किया जाये, कोई भी पीड़ित खाद्य सामग्री से वंचित न रहने पाये। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कैम्प लगाकर राशनकार्ड भी बनवाया जाये, जिस भी लाभार्थी के पास राशन कार्ड न हो उसे यूनिट के हिसाब से राशन कार्ड अवश्य उपलब्ध करा दिया जाये। मंत्री ने बैठक में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित सभी लोगों को राहत सामग्री वितरण करने के लिए दृढ संकल्पित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को तत्काल राहत सामग्री वितरण करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने मंत्री को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह से बाढ़ पीड़ितों को राशन, स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्य सुविधाओं को लगातार मुहैया करा रही है। प्रशासन बाढ़ की स्थिति/बंधों पर सतत दृष्टि बनाये हुये हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रूपेश सिंह, तहसीलदार धनघटा रत्नेश कुमार, एआरओ धर्मेन्द्र कुमार, पूर्ति निरीक्षण सौरभ गोस्वामी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

संतकबीरनगर-खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सतीषचंद ने बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री

 

 

संतकबीरनगर। प्रदेश के राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने धनघटा तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया तथा नरायनपुर में बाढ़ पीड़ितों का राहत सामग्री वितरित किया एवं मंत्री ने उप जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार व जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि बाढ़ पीड़ितों को कैम्प लगाकर खाद्य सामग्री वितरित किया जाये, कोई भी पीड़ित खाद्य सामग्री से वंचित न रहने पाये। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कैम्प लगाकर राशनकार्ड भी बनवाया जाये, जिस भी लाभार्थी के पास राशन कार्ड न हो उसे यूनिट के हिसाब से राशन कार्ड अवश्य उपलब्ध करा दिया जाये। मंत्री ने बैठक में सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित सभी लोगों को राहत सामग्री वितरण करने के लिए दृढ संकल्पित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित जिलों के जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों को तत्काल राहत सामग्री वितरण करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने मंत्री को आश्वस्त किया कि प्रशासन पूरी तरह से बाढ़ पीड़ितों को राशन, स्वास्थ्य सम्बन्धी अन्य सुविधाओं को लगातार मुहैया करा रही है। प्रशासन बाढ़ की स्थिति/बंधों पर सतत दृष्टि बनाये हुये हैं। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अतुल कुमार मिश्र, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रूपेश सिंह, तहसीलदार धनघटा रत्नेश कुमार, एआरओ धर्मेन्द्र कुमार, पूर्ति निरीक्षण सौरभ गोस्वामी सहित सम्बन्धित अधिकारी एवं राजस्व विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!