संतकबीरनगर। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को डॉ0 समीर सिंह व जगदंबा लाल श्रीवास्तव ने बैठक किया। इस बैठक मे सभी जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मंडल प्रभारी निकाय संयोजक शामिल हुए। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 समीर सिंह रहे। डॉ0 समीर ने बताया कि 1 से 7 नवबर तक भाजपा कार्यकर्ता बूथो पर रहकर मतदाताओ को जोड़ने का कार्य करेगे इसी तरह 5 व 6 नवम्बर को भाजपा कार्यकर्ता विशेष अभियान के तहत मतदाता बनाने का कार्य करेगे। इसमे सामाजिक समीकरण के साथ महिलाओ की भागीदारी का ध्यान रखा जायेगा। डॉ0 समीर सिंह संगठनात्मक संरचना से अवगत कराते हुए निकाय चुनाव के मद्देनजर की गई तैयारी के बारे में बताया। डॉ0 समीर सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नगर निकाय चुनाव में जीतने का मंत्र बताया। बैठक में विधायक धनघटा गणेश चौहान, विधायक मेंहदावल अनिल तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री अनिरूद निषाद ने किया। बैठक में विनोद पांडेय, कौशलेंद्र सिंह, नगर पंचायत मगहर अध्यक्षा संगीता वर्मा, चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा, संतविदर पाल जज्जी, किरण प्रजापति, सत्यपाल पाल, अशोक यादव, अरुण सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।