संतकबीरनगर। जिला संघ प्रचारक राजीव नयन ने नई पहल शुरू करते हुए संघ के स्वंयसेवको ने छठ पर्व सम्पन्न होने के बाद खलीलाबाद के सभी घाटों पर स्वच्छता अभियान चलाया है। संघ प्रचारक राजीव नयन ने बताया कि संघ सेवा के भाव से अपने कार्य को करते है। जिसको लोग आगे चलकर अपने जीवन में अपनाते है इसी क्रम में स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाने के लिए संघ के स्वंयसेवकों ने अपने हाथों में झाडू लेकर चलाया है। छठ पर्व सम्पन्न होने के बाद घाटों पर फैले पूजन-अर्चन के सामाग्रियों को एकत्रित कर साफ-सफाई किया गया। जिसमें समय माता मंदिर, विधियानी, सुगर मिल चौराहा, धर्मशाला गोला बाजार, पक्का पोखरा पुरानी तहसील खलीलाबाद, बैष्णो मंदिर बरई टोला घाटों पर स्वंयसेवको ने साफ-सफाई किया। नगर कार्यवाह सौरभ ने बताया की नगर में लगने वाली सभी शाखाओं ने मिलकर अलग अलग छठ घाटों की स्वच्छता की योजना बनाई। जिसके प्रमुख सत्येंद्र राय, विपुल अग्रवाल, सूरज पाठक, शिव प्रकाश वर्मा एवं श्रवण चौहान रहे जिसमें जिला कार्यकारिणी एवम नगर कार्यकारिणी के दायित्वाधारी भी उपस्थित रहे। जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजयनाथ ने बताया की गत कई वर्षों से संघ के स्वयंसेवक छठ पूजा के सेवार्थ कभी चाय स्टॉल तो कभी छठ घाटों की स्वच्छता कर समाज जागरण का कार्य अनवरत कर रहे हैं।