Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     संतकबीरनगर। जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना महुली पर पहुंचकर समाधान दिवस में पहुॅचकर फरियादियों के समस्याओं को सुने तथा निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया गया। जहां पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए त्वरित निस्तारण कराया गया व शेष प्रकरणों के विधिक निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस विभाग की टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। जनपद के समस्त थाना परिसर में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। जनपद में कुल 43 मामले प्रस्तुत हुए जिनमें 3 मामलो का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष मामलो के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने महुली थाना परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा फरियादियों को शपथ दिलाया। जिलाधिकारी संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित समस्त संभ्रान्त नागरिकों को बताया कि 26 नवंबर 1949 को समिति के द्वारा संविधान लिखकर पूर्ण करने पर देश की संविधान सभा द्वारा संविधान को विधिवत रूप से स्वीकार किया गया था। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 को इस संविधान को देश में लागू किया गया था। इसी के फलस्वरूप 26 नवम्बर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार ही निष्पक्षता, ईमानदारी से अपने पदीय दायित्व का निर्वहन करें।

संतकबीरनगर-डीएम.एवं एसपी.ने महुली थाने पर सुनीं जनसमस्याएं

 

 

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना महुली पर पहुंचकर समाधान दिवस में पहुॅचकर फरियादियों के समस्याओं को सुने तथा निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देश दिया गया। जहां पर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जांच करते हुए त्वरित निस्तारण कराया गया व शेष प्रकरणों के विधिक निस्तारण हेतु राजस्व और पुलिस विभाग की टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। जनपद के समस्त थाना परिसर में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। जनपद में कुल 43 मामले प्रस्तुत हुए जिनमें 3 मामलो का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष मामलो के निस्तारण के लिए निर्देशित किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने महुली थाना परिसर में संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा फरियादियों को शपथ दिलाया। जिलाधिकारी संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित समस्त संभ्रान्त नागरिकों को बताया कि 26 नवंबर 1949 को समिति के द्वारा संविधान लिखकर पूर्ण करने पर देश की संविधान सभा द्वारा संविधान को विधिवत रूप से स्वीकार किया गया था। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 1950 को इस संविधान को देश में लागू किया गया था। इसी के फलस्वरूप 26 नवम्बर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। राष्ट्रीय संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुसार ही निष्पक्षता, ईमानदारी से अपने पदीय दायित्व का निर्वहन करें।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!