Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     मेंहदावल। पिकअप की टक्कर से घायल युवक ने सीएचसी मेंहदावल में पहुँचते ही दम तोड़ दिया था। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया था। युवक के पिता ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। मंगलवार को देर शाम थाना क्षेत्र के अछिया पेट्रोल पंप के पास फरेंदा से बस्ती जा रही पिकअप ने नन्दौर के तरफ से आ रहे कस्बे के सीयर मोहल्ला निवासी शंकर पुत्र राधेश्याम को सामने से टक्कर मार दी जिससे शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक शंकर को अस्पताल ले जाया गया जहाँ देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता राधेश्याम के तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 304 । के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

संतकबीरनगर-पिकप की टक्कर से घायल युवक ने तोडा दम

 

 

मेंहदावल। पिकअप की टक्कर से घायल युवक ने सीएचसी मेंहदावल में पहुँचते ही दम तोड़ दिया था। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया था। युवक के पिता ने पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। मंगलवार को देर शाम थाना क्षेत्र के अछिया पेट्रोल पंप के पास फरेंदा से बस्ती जा रही पिकअप ने नन्दौर के तरफ से आ रहे कस्बे के सीयर मोहल्ला निवासी शंकर पुत्र राधेश्याम को सामने से टक्कर मार दी जिससे शंकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से मृतक शंकर को अस्पताल ले जाया गया जहाँ देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता राधेश्याम के तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 304 । के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!