Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     संतकबीरनगर- मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती योगेश्वर राम मिश्र व पुलिस महानिरीक्षक आर0के0 भारद्वाज द्वारा जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार के साथ बखिरा पक्षी बिहार के सौन्दर्यीकरण एवं विकास के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया। आयुक्त एवं आईजी ने वाच टॉवर पर चढ़कर बखिरा पक्षी बिहार का निरीक्षण किया। आयुक्त ने 2900 हे0 क्षेत्रफल के बखिरा पक्षी बिहार को पर्यटन के दृष्टि से महत्वपूर्ण स्पॉट बताते हुए इसके सौन्दर्यीकरण हेतु आवश्यक सुविधाओं जैसे-सड़क, बन्धा, वृक्षारोपण आदि को सुदृढ एवं व्यवस्थित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। आयुक्त ने बखिरा पक्षी बिहार को पर्यटन एवं सौन्दर्यीकरण के दृष्टिकोण से विकसित करने हेतु वन विभाग, सिचाई विभाग सहित सम्बंधित विभागों को मौके का निरीक्षण कर पक्षी बिहार को विकसित किये जाने सम्बंधी सम्भावनाओं पर कार्य योजना एवं प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने झील तक पहुचने के लिए सड़क के मरम्मत हेतु अधिशाषी अभियन्ता पी0डब्लू0डी0 को निर्देश्ति किया। उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता सिचाई को निर्देशित किया कि बखिरा झील के सौन्दर्यीकरण हेतु मौके का सर्वे कर आवश्यकतानुसार बांध बनाया जाए। प्रभागीय वनाधिकारी को पेड़ पौधा लगाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा आयुक्त एवं आईजी को एशियन ओपन बिल स्टार नामक पक्षी का फोटोग्राफ भेंट किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर, प्रभागीय वनाधिकारी पी0के पाण्डेय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, ओ0एस0डी0 बलदाऊ शर्मा, क्षेत्रीय रेन्जर रणविजय सिंह सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

मण्डलायुक्त व आईजी ने सौन्दर्यीकरण के दृष्टिगत बखिरा पक्षी बिहार का किया भ्रमण

 

 

संतकबीरनगर- मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती योगेश्वर राम मिश्र व पुलिस महानिरीक्षक आर0के0 भारद्वाज द्वारा जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह व पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार के साथ बखिरा पक्षी बिहार के सौन्दर्यीकरण एवं विकास के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया।
आयुक्त एवं आईजी ने वाच टॉवर पर चढ़कर बखिरा पक्षी बिहार का निरीक्षण किया। आयुक्त ने 2900 हे0 क्षेत्रफल के बखिरा पक्षी बिहार को पर्यटन के दृष्टि से महत्वपूर्ण स्पॉट बताते हुए इसके सौन्दर्यीकरण हेतु आवश्यक सुविधाओं जैसे-सड़क, बन्धा, वृक्षारोपण आदि को सुदृढ एवं व्यवस्थित करने की आवश्यकता पर बल देते हुए सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
आयुक्त ने बखिरा पक्षी बिहार को पर्यटन एवं सौन्दर्यीकरण के दृष्टिकोण से विकसित करने हेतु वन विभाग, सिचाई विभाग सहित सम्बंधित विभागों को मौके का निरीक्षण कर पक्षी बिहार को विकसित किये जाने सम्बंधी सम्भावनाओं पर कार्य योजना एवं प्रोजेक्ट तैयार करने के निर्देश दिये। उन्होंने झील तक पहुचने के लिए सड़क के मरम्मत हेतु अधिशाषी अभियन्ता पी0डब्लू0डी0 को निर्देश्ति किया। उन्होंने अधिशाषी अभियन्ता सिचाई को निर्देशित किया कि बखिरा झील के सौन्दर्यीकरण हेतु मौके का सर्वे कर आवश्यकतानुसार बांध बनाया जाए। प्रभागीय वनाधिकारी को पेड़ पौधा लगाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा आयुक्त एवं आईजी को एशियन ओपन बिल स्टार नामक पक्षी का फोटोग्राफ भेंट किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर, प्रभागीय वनाधिकारी पी0के पाण्डेय, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज, ओ0एस0डी0 बलदाऊ शर्मा, क्षेत्रीय रेन्जर रणविजय सिंह सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

error: Content is protected !!