Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर। मगहर महोत्सव समिति अध्यक्ष/जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने शुक्रवार को जनपद के सभी जनप्रतिनिधिगणों, सम्मानित ग्राम प्रधानों सहित सम्पूर्ण जनपदवासियों से महाकवि एवं सूफी संत कबीर की धरती संत कबीर नगर के कबीर चौरा मगहर के प्रांगण में आगामी 07 से 09 फरवरी 2023 तक आयोजित होने वाले मगहर महोत्सव में व्यापक स्तर पर जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु और महोत्सव/मेले में लगायी जा रही प्रदर्शनियों/विभागीय स्टॉलों के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत होने के साथ-साथ महोत्सव में चर्चित कलाकारों द्वारा लोक गायन, नाट्य एवं सुगम संगीत, कबि सम्मेलन, नृत्य आदि आयोजित कार्यक्रमों में पधारने हेतु आमंत्रित किया है। उल्लेखनीय है कि आगामी 07 फरवरी से 09 फरवरी 2023 तक मगहर महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों भव्य प्रस्तुति की जाएगी, पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में आगामी 07 फरवरी 2023 को अपरान्ह 01 बजे महोत्सव के उद्घाटन के उपरान्त अपरान्ह 03 बजे तक विद्यालय के छात्रध्छात्राओं द्वारा स्वागत, उद्बोधन, बन्दना एवं स्मारिका विमोचन आदि का कार्यक्रम रखा गया है। अपरान्ह 03 बजे से 05 बजे तक विद्यार्थियों द्वारा अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। अपरान्ह 05 बजे से 05ः45 बजे तक बृजकिशोर तिवारी एवं टीम द्वारा लोकगीत गायन तथा सांय 05ः45 बजे से रात्रि 06ः45 बजे तक जादूगर राकेश श्रीवास्तव एवं टीम की प्रस्तुति की जाएगी। रात्रि 06ः45 बजे से 08 बजे तक सूरज श्रीवास्तव द्वारा कारवा फाउडेशन की प्रस्तुति, रात्रि 08 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं कुल हिन्द मुशायरा का कार्यक्रम आयेजित किया जाएगा जिसमें जाने माने कवि प्रियांशु, गजेन्द्र, रामकिशोर तिवारी, कलीम कैसर, मणिक दूबे, अजम शाकरी, शबीना अदीब, भालचन्द्र त्रिपाठी, मनोज कुमार भावुक द्वारा प्रस्तुति की जाएगी।  

07 फ़रवरी को होगा मगहर महोत्सव का आगाज़, DM ने सभी को किया आमंत्रित

 

संतकबीरनगर। मगहर महोत्सव समिति अध्यक्ष/जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने शुक्रवार को जनपद के सभी जनप्रतिनिधिगणों, सम्मानित ग्राम प्रधानों सहित सम्पूर्ण जनपदवासियों से महाकवि एवं सूफी संत कबीर की धरती संत कबीर नगर के कबीर चौरा मगहर के प्रांगण में आगामी 07 से 09 फरवरी 2023 तक आयोजित होने वाले मगहर महोत्सव में व्यापक स्तर पर जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु और महोत्सव/मेले में लगायी जा रही प्रदर्शनियों/विभागीय स्टॉलों के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत होने के साथ-साथ महोत्सव में चर्चित कलाकारों द्वारा लोक गायन, नाट्य एवं सुगम संगीत, कबि सम्मेलन, नृत्य आदि आयोजित कार्यक्रमों में पधारने हेतु आमंत्रित किया है। उल्लेखनीय है कि आगामी 07 फरवरी से 09 फरवरी 2023 तक मगहर महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रमों भव्य प्रस्तुति की जाएगी, पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में आगामी 07 फरवरी 2023 को अपरान्ह 01 बजे महोत्सव के उद्घाटन के उपरान्त अपरान्ह 03 बजे तक विद्यालय के छात्रध्छात्राओं द्वारा स्वागत, उद्बोधन, बन्दना एवं स्मारिका विमोचन आदि का कार्यक्रम रखा गया है। अपरान्ह 03 बजे से 05 बजे तक विद्यार्थियों द्वारा अन्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जाएगी। अपरान्ह 05 बजे से 05ः45 बजे तक बृजकिशोर तिवारी एवं टीम द्वारा लोकगीत गायन तथा सांय 05ः45 बजे से रात्रि 06ः45 बजे तक जादूगर राकेश श्रीवास्तव एवं टीम की प्रस्तुति की जाएगी। रात्रि 06ः45 बजे से 08 बजे तक सूरज श्रीवास्तव द्वारा कारवा फाउडेशन की प्रस्तुति, रात्रि 08 बजे से अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं कुल हिन्द मुशायरा का कार्यक्रम आयेजित किया जाएगा जिसमें जाने माने कवि प्रियांशु, गजेन्द्र, रामकिशोर तिवारी, कलीम कैसर, मणिक दूबे, अजम शाकरी, शबीना अदीब, भालचन्द्र त्रिपाठी, मनोज कुमार भावुक द्वारा प्रस्तुति की जाएगी।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!