Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की पांच सीटों पर हुए चुनाव में भाजपा का दबदबा देखने को मिला है। जबकि समाजवादी पार्टी का तमाम कोशिशों और दावों के बावजूद खाता तक नहीं खुल सका। इस एमएलसी चुनाव में बीजेपी को मिली भारी जीत पर खलीलाबाद के लोकप्रिय विधायक अंकुर राज तिवारी ने फैजाबाद-गोरखपुर खंड के नवनिर्वाचित एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह को शुभकामनाएं देते हुए सभी मतदाताओं, शिक्षक, नौजवान, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं सम्मानित जनता के प्रति आभार प्रकट किया है, जिन्होंने भाजपा के प्रत्याशियों पर अपना विश्वास जताया है। उन्होने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास कार्यों की जीत है. ऐसे में बीजेपी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। इससे यह साफ पता चलता है कि आने वाले 2024 के लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 400 के पार और यूपी से सपा का सूपड़ा पूरी तरह साफ हो जाएगा। भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा भाजपा की यह जीत सुशासन, गांव, गरीब, किसान के कल्याण और धर्म की विजय है। उन्होने कहा कि हिंदूओं और रामचरितमानस विरोधी, अहंकारी और गुंडागर्दी के दम पर हिंसा भड़काने वाली पार्टी सपा के लिए यह सबक है, जिनके समय में भ्रष्टाचार, दंगा और अत्याचार से जनता परेशान थी।

जनता के भरोसे का प्रतीक है पार्टी प्रत्याशियों की जीत – “अंकुर”

Leave a Reply

error: Content is protected !!