Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर तीन बूथों पर 845 मतदाताओं ने तीन प्रत्यशियों के किस्मत को किया बंद मेंहदावल। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के मृत के बाद खाली हुई सीट पर गुरुवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। स्थानीय प्रशासन और खुफिया एजेंसी पल पल की अपडेट लेती रही। शुक्रवार को सुबह 8 बजे मतगणना होगी। रिक्त पदों के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। एसडीएम एवं सीओ ने बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बिना किसी दबाव के पूर्ण ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ मतदान का कार्य पूरा करने के निर्देश सम्बंधित कर्मचारियों को दिए। गुरुवार को बेलहर विकास खंड के लोहरौली ठकुरआई गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य रमावती देवी के मृत होने के बाद सीट रिक्त हुई थी। गुरुवार को तीन बूथ 84,85,86 पर कुल 1556 मतदाता थे। जिसमें 845 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मैदान में कुल तीन प्रत्याशी ताल ठोक रहे है। ग्राम पंचायत में लोहरौली ठकुरआई में प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस दौरान सभी वर्ग के लोगों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम तक चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें मेंहदावल एसडीएम राजेश्वर सिंह और सीओ मेंहदावल राजीव यादव लगातार दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

SDM_CO की निगरानी मे शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ पंचायत उपचुनाव

संतकबीरनगर

तीन बूथों पर 845 मतदाताओं ने तीन प्रत्यशियों के किस्मत को किया बंद

मेंहदावल। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में क्षेत्र पंचायत सदस्य के मृत के बाद खाली हुई सीट पर गुरुवार को शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। स्थानीय प्रशासन और खुफिया एजेंसी पल पल की अपडेट लेती रही। शुक्रवार को सुबह 8 बजे मतगणना होगी। रिक्त पदों के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। एसडीएम एवं सीओ ने बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बिना किसी दबाव के पूर्ण ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ मतदान का कार्य पूरा करने के निर्देश सम्बंधित कर्मचारियों को दिए।
गुरुवार को बेलहर विकास खंड के लोहरौली ठकुरआई गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य रमावती देवी के मृत होने के बाद सीट रिक्त हुई थी। गुरुवार को तीन बूथ 84,85,86 पर कुल 1556 मतदाता थे। जिसमें 845 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मैदान में कुल तीन प्रत्याशी ताल ठोक रहे है। ग्राम पंचायत में लोहरौली ठकुरआई में प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस दौरान सभी वर्ग के लोगों ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। देर शाम तक चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई। जिसमें मेंहदावल एसडीएम राजेश्वर सिंह और सीओ मेंहदावल राजीव यादव लगातार दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!