Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर खलीलाबाद के निवर्तमान चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा ने विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि परमपूज्य महाराज जी की पिछले पांच और अब एक साल यानी कुल ०६ साल का कार्य कई उपलब्धियों भरा रहा। प्रदेश में राम राज्य स्थापित हुआ, गरीबों को , महिलाओं को उनका हक मिला, अपराधी प्रदेश छोड़कर पलायन कर गए, कई अपराधी जेल की सलांखो के पीछे जिंदगी गुजार रहे है। श्याम सुंदर वर्मा ने कहा बताया कि गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संपदा व संसाधन संपन्न होने के बावजूद उ०प्र० लम्बे समय तक अदूरदर्शी नेतृत्व के कारण अव्यवस्था एवं अराजकता का शिकार रहा है। उन्होंने ने कहा कि शासन-प्रशासन में माफिया, अराजक और भ्रष्ट तत्वों का बोलबाला होने के कारण किसान, युवा, उद्यमी सहित समाज का हर वर्ग परेशान था। प्रदेश की आर्थिक स्थिति जर्जर थी।
वर्ष २०१७ के विधान सभा चुनावों में अभूतपूर्व जनादेश के फलस्वरूप देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रदेश की सेवा के लिए योगी आदित्यनाथ पर भरोसा किया है। उन्होंने प्रदेश में न केवल कानून का राज एवं अमन-चैन कायम किया बल्कि जर्जर अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाकर विकास के मार्ग को भी प्रशस्त किया।
श्री वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब तक के अपने सबसे बड़े ६ लाख ९० हजार २४२ करोड़ ४३ लाख रूपये के बजट के साथ वन ट्रिलियन डालर इकोनॉमी वाला राज्य बनने की ओर अग्रसर है। अब उत्तर प्रदेश की पहचान बीमारू व पिछड़े राज्य की नहीं बल्कि अग्रणी राज्य के रूप में हो रही है। देश-दुनिया के निवेशकों को उत्तर प्रदेश अपने बेहतर इन्फास्ट्रक्चर, पारदर्शी नीतियों और अपार सहूलियतों की वजह से आकर्षित कर रहा है। औद्योगिक घराने यहाँ अपने निवेश को सुरक्षित मानकर उत्साहपूर्वक निवेश कर रहे हैं।

PM और CM की विकास योजनाओ से उत्तर प्रदेेश बना उत्तम प्रदेश- “श्याम”

Leave a Reply

error: Content is protected !!