Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     संतकबीरनगर: सदर ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि व भाजपा नेता नित्यानंद ने चैत्र रामनवमी के पावन पर्व पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों समेत समस्त जनपवासियों, मित्रों, समर्थकों, शुभ चिन्तकों बड़े बुजुर्गो माताओं बहनों को श्री रामनवमी' उत्सव के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। उन्होंने भगवान राम की शिक्षाओं पर जोर देते हुए कहा कि भगवान राम ने हमें धर्म और दैवीय सिद्धांतों के अनुसार जीने की सीख दी। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के जीवन के विभिन्न पक्ष सभी के लिये प्रेरणादायी और सामाजिक जीवन में सर्वोपरि हैं। उन्होंने  कहा कि भगवान राम के आदर्श जीवन से हमें सीख लेते हुए उसे आत्मसात करने की जरूरत है। भगवान श्रीराम ने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी। उनका सम्पूर्ण जीवन हमें भारतीय संस्कृति के उदात्त गुणों- श्रद्धा, भक्ति, शक्ति, शान्ति, शील तथा सदाचार की प्रेरणा प्रदान करता है । उन्होंने ने कहा ‘भगवान श्रीराम का चरित्र जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत करता है। उनका जीवन चरित्र आदर्श जीवन के साथ ही आचरण की शुद्धता के लिए प्रेरित करता है।

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि “नित्यानंद” ने सभी को दी श्रीराम नवमी की बधाई

 

 

संतकबीरनगर: सदर ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि व भाजपा नेता नित्यानंद ने चैत्र रामनवमी के पावन पर्व पर पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों समेत समस्त जनपवासियों, मित्रों, समर्थकों, शुभ चिन्तकों बड़े बुजुर्गो माताओं बहनों को श्री रामनवमी’ उत्सव के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। उन्होंने भगवान राम की शिक्षाओं पर जोर देते हुए कहा कि भगवान राम ने हमें धर्म और दैवीय सिद्धांतों के अनुसार जीने की सीख दी। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के जीवन के विभिन्न पक्ष सभी के लिये प्रेरणादायी और सामाजिक जीवन में सर्वोपरि हैं। उन्होंने  कहा कि भगवान राम के आदर्श जीवन से हमें सीख लेते हुए उसे आत्मसात करने की जरूरत है। भगवान श्रीराम ने हमें धर्म का अनुसरण करते हुए जीवन जीने की प्रेरणा दी। उनका सम्पूर्ण जीवन हमें भारतीय संस्कृति के उदात्त गुणों- श्रद्धा, भक्ति, शक्ति, शान्ति, शील तथा सदाचार की प्रेरणा प्रदान करता है । उन्होंने ने कहा ‘भगवान श्रीराम का चरित्र जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनुकरणीय आदर्श प्रस्तुत करता है। उनका जीवन चरित्र आदर्श जीवन के साथ ही आचरण की शुद्धता के लिए प्रेरित करता है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!