Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर - जिले के बघौली ब्लॉक के आंटा कला के ग्राम प्रधान व समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव अखलाक अहमद ने सभी जनपदवासियों, पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों, क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधानों को श्रीराम नवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि पूरे देश में रामनवमी को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम का जन्मदिन उत्साह से मनाया जाता है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्री राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिये।उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति एवं परम्परा का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में भगवान राम जी सदाचार, साहस और करुणा के प्रतीक हैं। उनका जीवन सत्य, न्याय, गुरुजनों के लिये सम्मान और मानवता के प्रति प्रेम के सिद्धांतों का पर्याय है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सच्चे अर्थ में आदर्श राजा, आज्ञाकारी पुत्र, स्नेही भाई और एक आदर्श के रूप में पूज्य हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन लोगों को महान आदर्शों और उच्च नैतिक मूल्यों के लिए प्रेरित करता है। रामनवमी पर लोगों के जीवन में शांति और प्रसन्नता आए यही मां दुर्गा और भगवान श्रीराम जी से कामना करता हूं। सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम ने हमें सदचार, सहिष्णुता, दया और भाईचारे के मूल्यों को अनुकरण करने के लिए प्रेरित किया है। रामनवमी का पर्व हमें उनके आदर्शों को याद करने व उसे अपने जीवन में लागू करने का एक शुभ अवसर देता है। स्वयं को उस रास्ते पर चलने के लिए समर्पित करें जो भगवान राम ने दिखाया है।

पूर्व प्रदेश सचिव अखलाक अहमद ने सभी को दी श्रीराम नवमी की बधाई

संतकबीरनगर – जिले के बघौली ब्लॉक के आंटा कला के ग्राम प्रधान व समाजवादी पार्टी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश सचिव अखलाक अहमद ने सभी जनपदवासियों, पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों, क्षेत्र के सम्मानित ग्राम प्रधानों को श्रीराम नवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि पूरे देश में रामनवमी को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम का जन्मदिन उत्साह से मनाया जाता है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्री राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिये।उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति एवं परम्परा का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में भगवान राम जी सदाचार, साहस और करुणा के प्रतीक हैं। उनका जीवन सत्य, न्याय, गुरुजनों के लिये सम्मान और मानवता के प्रति प्रेम के सिद्धांतों का पर्याय है। उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सच्चे अर्थ में आदर्श राजा, आज्ञाकारी पुत्र, स्नेही भाई और एक आदर्श के रूप में पूज्य हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम का जीवन लोगों को महान आदर्शों और उच्च नैतिक मूल्यों के लिए प्रेरित करता है। रामनवमी पर लोगों के जीवन में शांति और प्रसन्नता आए यही मां दुर्गा और भगवान श्रीराम जी से कामना करता हूं। सभी जनपदवासियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम ने हमें सदचार, सहिष्णुता, दया और भाईचारे के मूल्यों को अनुकरण करने के लिए प्रेरित किया है। रामनवमी का पर्व हमें उनके आदर्शों को याद करने व उसे अपने जीवन में लागू करने का एक शुभ अवसर देता है। स्वयं को उस रास्ते पर चलने के लिए समर्पित करें जो भगवान राम ने दिखाया है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!