Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। तदुपरान्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य अविलम्ब पूर्ण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया साथ ही पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मेहदावल / लाइन राजीव कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्थ थानों पर शुक्रवार की परेड करायी गयी। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवाया गया।

परेड की सलामी लेने के बाद SP ने किया पुलिस लाइन का निरीक्षण

 

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड मे साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में सम्मिलित पुलिस कर्मियों के टर्नआउट को चेक करते हुए सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों को ड्यूटी के दौरान उच्च कोटि की वर्दी पहनने व जनता से मधुर व्यवहार स्थापित करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के पश्चात कर्मियों को शारीरिक रुप से फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई व परेड के दौरान अनुशासन व एकरुपता के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई। तदुपरान्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया गया तथा निर्माण कार्य अविलम्ब पूर्ण कराने हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया साथ ही पुलिस लाइन की बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन के आदेश कक्ष मे सभी गार्द रजिस्टरों को चेक करते हुए गार्द की सुरक्षा के संबंध मे सभी गार्द कमांडरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मेहदावल / लाइन राजीव कुमार यादव, प्रतिसार निरीक्षक रजनीकान्त ओझा, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के समस्थ थानों पर शुक्रवार की परेड करायी गयी। शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिस कर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल भी करवाया गया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!