Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है कुशीनगर में अपना दल एस ने संगठन की समीक्षा के पहले संविधान शिल्पी डॉक्टर बीआर अंबेडकर जी की १३२ वीं जयंती मनाई। अंबेडकर जयंती के अवसर पर संगठन की समीक्षा करने गए प्रभारी डॉक्टर यमुना प्रसाद सरोज और सह प्रभारी व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने बाबा साहब डॉक्टर बीआर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। आपको बता दें कि पूर्वी उत्तरप्रदेश में संगठन की धार और तेज करने की कवायद में जुटे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इन दिनों पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन की समीक्षा कराई जा रही है। समीक्षा के इसी कड़ी में गोरखपुर/बस्ती मंडल के समीक्षा प्रभारी बनाए गए पूर्व विधायक डॉक्टर यमुना प्रसाद सरोज और सह प्रभारी व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने जहां गत दिनों संतकबीरनगर और गोरखपुर जिले के संगठन की समीक्षा की वहीं आज दोनो कुशीनगर जिले की समीक्षा करने पहुंचे जहां के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह पटेल की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने दोनो का भव्य स्वागत कर उन्हे फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत के बाद सभी ने प्रभारी और सह प्रभारी के नेतृत्व में अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। संगठन की समीक्षा के दौरान प्रभारी यमुना प्रसाद सरोज ने सदस्यता अभियान की प्रगति के बारे मे जानकारी लेते हुए जिलाध्यक्ष को और बेहतर परिणाम देने के लिए प्रेरित किया। वहीं सह प्रभारी पुष्कर चौधरी ने कार्यकर्ताओं मे उत्साह भरते हुए कहा कि आज अपना दल एस उत्तरप्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। हम आज सरकार मे भागीदार है, हमे जनता के हितों का ध्यान रखते हुए उन्हे पार्टी से जोड़कर पार्टी का जनाधार बढ़ाना होगा। हम जितने मजबूत होंगे उतना ही हमारा हिस्सा सरकार मे होगा। जब हम सरकार ने होंगे तो अपनी बातों को मजबूती के साथ सरकार से मनवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नगर निकाय चुनाव को लेकर मंथन कर रहा है। हम सरकार की सहयोगी पार्टी है, हमारी पार्टी निकाय चुनाव के संदर्भ में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लगातार बातचीत कर रही है। नगर निकाय चुनाव में पार्टी के लड़ने का फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।

समीक्षा बैठक के दौरान अपना दल एस के कार्यकर्ताओं/पदाधिकारियों ने अंबेडकर जी को किया नमन

कुशीनगर में अपना दल एस ने संगठन की समीक्षा के पहले संविधान शिल्पी डॉक्टर बीआर अंबेडकर जी की १३२ वीं जयंती मनाई। अंबेडकर जयंती के अवसर पर संगठन की समीक्षा करने गए प्रभारी डॉक्टर यमुना प्रसाद सरोज और सह प्रभारी व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने बाबा साहब डॉक्टर बीआर अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। आपको बता दें कि पूर्वी उत्तरप्रदेश में संगठन की धार और तेज करने की कवायद में जुटे पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इन दिनों पूर्वी उत्तरप्रदेश के विभिन्न जिलों में संगठन की समीक्षा कराई जा रही है। समीक्षा के इसी कड़ी में गोरखपुर/बस्ती मंडल के समीक्षा प्रभारी बनाए गए पूर्व विधायक डॉक्टर यमुना प्रसाद सरोज और सह प्रभारी व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष पुष्कर चौधरी ने जहां गत दिनों संतकबीरनगर और गोरखपुर जिले के संगठन की समीक्षा की वहीं आज दोनो कुशीनगर जिले की समीक्षा करने पहुंचे जहां के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह पटेल की अगुआई में कार्यकर्ताओं ने दोनो का भव्य स्वागत कर उन्हे फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत के बाद सभी ने प्रभारी और सह प्रभारी के नेतृत्व में अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे नमन किया। संगठन की समीक्षा के दौरान प्रभारी यमुना प्रसाद सरोज ने सदस्यता अभियान की प्रगति के बारे मे जानकारी लेते हुए जिलाध्यक्ष को और बेहतर परिणाम देने के लिए प्रेरित किया। वहीं सह प्रभारी पुष्कर चौधरी ने कार्यकर्ताओं मे उत्साह भरते हुए कहा कि आज अपना दल एस उत्तरप्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। हम आज सरकार मे भागीदार है, हमे जनता के हितों का ध्यान रखते हुए उन्हे पार्टी से जोड़कर पार्टी का जनाधार बढ़ाना होगा। हम जितने मजबूत होंगे उतना ही हमारा हिस्सा सरकार मे होगा। जब हम सरकार ने होंगे तो अपनी बातों को मजबूती के साथ सरकार से मनवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व नगर निकाय चुनाव को लेकर मंथन कर रहा है। हम सरकार की सहयोगी पार्टी है, हमारी पार्टी निकाय चुनाव के संदर्भ में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से लगातार बातचीत कर रही है। नगर निकाय चुनाव में पार्टी के लड़ने का फैसला शीर्ष नेतृत्व करेगा।

Leave a Reply

error: Content is protected !!