संतकबीरनगर-साइबार अपराध का पुलिस ने किया पर्दाफाश,भारी मात्रा में सामान बरामद

संतकबीरनगर। साइबर फ्राड कर खरीदे गए 06 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद लैपटाप, 01 अदद टैबलेट, 03 अदद एटीएम कार्ड, 88 अदद विभिन्न घरेलू उपयोग के सामान (एसी, फ्रिज, कूलर, टीवी, बेड, सोफा, आऱ0ओ0, वाशिंग मशीन आदि कीमत लगभग 08 लाख रु0) तथा 13 हजार 400 रु0 नकद के साथ 01 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार, साइबर फ्राड की घटना का सफल अनावरण वादी श्रीनिवास पुत्र स्व0 पारसनाथ निवासी मेड़रापार थाना बखिरा द्वारा पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके भारतीय स्टेट बैंक के खाते से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा 05-06 लाख रुपये हेरा फेरी किया गया है, जिसके उपरान्त थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 137/2023 धारा 419/420 भादवि व 66 आई0टी0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी निरीक्षक थाना धर्मसिंहवा द्वारा सम्पादित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल अम्बरीष सिंह भदौरिया के निकट पर्यवेक्षण मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान जनपद में साइबर अपराध जैसी घटनाओं के सफल अनावरण हेतु प्रभारी निरीक्षक धर्मसिंहवा अनिल कुमार व प्रभारी निरीक्षक एसओजी श्रीप्रकाश यादव व प्रभारी निरीक्षक साइबर/सर्विलांस सेल दीपक कुमार दूबे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रविवार को मुखबिर की सूचना पर थाना महुली अन्तर्गत ग्राम जोगाराजा के पास से 01 अभियुक्त नाम पता अविनाश कुमार पुत्र देवेन्द्र प्रसाद निवासी भिनखिनी थाना महुली को चोरी के 06 अदद मोबाइल फोन, 01 अदद लैपटाप, 01 अदद टैबलेट, 03 अदद एटीएम कार्ड, 88 अदद विभिन्न घरेलू उपयोग के सामान (एसी, फ्रिज, कूलर, टीवी, बेड, सोफा, आऱ0ओ0, वाशिंग मशीन आदि कीमत लगभग 08 लाख रु0) तथा 13 हजार 400 रु0 नकद के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना बखिरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 137/2023 धारा 419/420 भादवि व 66 आई0टी0 एक्ट थाना बखिरा का सफल अनावरण हुआ है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि मैं श्रीनिवास (वादी मुकदमा उपरोक्त) जिनका मकान नेदुला के पास है, मै उनके मकान में पिछले 2- 2) साल से रहकर प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी कर रहा हूं। मकान मालिक से मेरी काफी बनती थी इसी दौरान उन्होने अपनी मोबाइल में अपने खाते का बैलेन्स चेक कराया था, जिसमें काफी पैसा था। खाते में पैसा देखकर मेरे मन में लालच आ गया। मैने धोखे से उनके एटीएम कार्ड के दोनो तरफ का अपने मोबाइल से फोटो खीच लिया तथा फ्लीपकार्ट पर अपने मोबाइल से घरेलू सामान मोबाइल, लैपटाप आदि को ऑर्डरकार्ट मे एड कर लेता था। जब मकान मालिक नेदुला वाले मकान पर आते थे तो उनकी मोबाइल से ओटीपी निकाल कर पेमेंट उनके खाते से आर्डर कन्फर्म कर देता था और मैसेज को डीलीट कर देता था जिससे वह जान नही पाते थे। इस तरह करीब एक डेढ साल तक मै उनके खाते से आनलाइन खरीदारी करता रहा। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण एसओजी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव प्रभारी, का0 दीपक सिंह,का0 अनिल साहनी, का0 सर्वेश मिश्रा व सर्विलांस/साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार दूबे, का0 प्रदीप कुशवाहा, का0 रामप्रवेश मद्धेशिया व का0 धीरेन्द्र कुमार तथा थाना धर्मसिंहवा प्रभारी निरीक्षक धर्मसिंहवा अनिल कुमार, निरीक्षक अपराध धर्मेन्द्र कुमार सिंह, का0 सोनू कुमार, का0 अजय कुमार यादव, थाना बखिरा उ0नि0 सहेन्द्र यादव शामिल रहे।