Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर-सर्किल खलीलाबाद की लंबित विवेचनाओं की एसपी.ने जानी प्रगति     संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्रीमती दीपांशी राठौर की उपस्थिति में सर्किल खलीलाबाद के थाना को0 खलीलाबाद व थाना दुधारा के थाना प्रभारियों व थानों पर नियुक्त समस्त उपनिरीक्षकगणों का रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में अर्दली रुम किया गया। अर्दली रुम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने पर अधिक समय से लम्बित विवेचनाओं के संबंध में विस्तृत रुप से वार्ता करते हुये लम्बित होने के कारण की समीक्षा की गई एवं अकारण विवेचनाओं को लम्बित रखने को लेकर सख्त हिदायत देते हुए विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। विवेचकों को भविष्य में विवेचनाओं के प्रति लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने हेतु चेतावनी दी गई व प्रभारी निरीक्षकों को अपने अधीनस्थ नियुक्त समस्त विवेचकों के विवेचनाओं की निरंतर समीक्षा कर विवेचनाओं का समयवद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

संतकबीरनगर-सर्किल खलीलाबाद की लंबित विवेचनाओं की एसपी.ने जानी प्रगति

संतकबीरनगर-सर्किल खलीलाबाद की लंबित विवेचनाओं की एसपी.ने जानी प्रगति

 

 

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्रीमती दीपांशी राठौर की उपस्थिति में सर्किल खलीलाबाद के थाना को0 खलीलाबाद व थाना दुधारा के थाना प्रभारियों व थानों पर नियुक्त समस्त उपनिरीक्षकगणों का रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में अर्दली रुम किया गया। अर्दली रुम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने पर अधिक समय से लम्बित विवेचनाओं के संबंध में विस्तृत रुप से वार्ता करते हुये लम्बित होने के कारण की समीक्षा की गई एवं अकारण विवेचनाओं को लम्बित रखने को लेकर सख्त हिदायत देते हुए विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने तथा क्षेत्र में होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। विवेचकों को भविष्य में विवेचनाओं के प्रति लापरवाही एवं शिथिलता न बरतने हेतु चेतावनी दी गई व प्रभारी निरीक्षकों को अपने अधीनस्थ नियुक्त समस्त विवेचकों के विवेचनाओं की निरंतर समीक्षा कर विवेचनाओं का समयवद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!