Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर जिले में कायस्थों को और अधिक एकजुट करने आ रहे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव के स्वागत में बड़ी संख्या में कायस्थ वंशज खलीलाबाद के शिवनगर कालोनी में स्थित का.जिलाध्यक्ष डॉक्टर आलोक सिन्हा के आवास पर उमड़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन के सचिव श्याम चंद्र श्रीवास्तव का उपस्थित कायस्थ वंशजों द्वारा जिलाध्यक्ष डॉक्टर एनएन श्रीवास्तव के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को लेकर का.जिलाध्यक्ष डॉक्टर आलोक सिन्हा ने बताया कि कायस्थ समाज को एकजुट करना ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का लक्ष्य है। साथ ही सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े कायस्थों की मदद कर उन्हे आगे ले जाने के मिशन पर संगठन कार्य कर रहा हैं। संगठन के द्वारा पूरे जिले में रह रहे कायस्थ परिवारों का पुनः सर्वेक्षण कराया जा रहा है,ताकि कायस्थ समाज की मजबूती और एका को और अधिक मजबूत किया जा सके। संगठन और अधिक क्या बेहतर कार्य करे जिससे समाज का लाभ हो, इस सबको लेकर एक अभिभावक के रूप में कल हम सबके बीच हमारे लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष श्री इंद्रसेन जी और सचिव श्याम चंद्र जी आ रहे हैं, जिनका हम सभी अपने लोकप्रिय जिलाध्यक्ष डॉक्टर एनएन श्रीवास्तव जी की अगुआई में स्वागत करेंगे। डॉक्टर आलोक ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वागत के बाद एक गोष्ठी का आयोजन भी किया जाना प्रस्तावित है, जिसमे हम सभी कायस्थ बंधु अपने अभिभावकों की बातों को सुनेंगे और उसे अमल में लाने के लिए कार्य करेंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा हमे जो भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा उसी के आधार पर हम संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम को का. जिलाध्यक्ष डॉक्टर आलोक सिन्हा ने संगठन के जिम्मेदारों सहित सभी कायस्थजनो को उक्त कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे तक पहुंचने की अपील की है।

डॉ N.N. की अगुआई में कायस्थ समाज कल करेगा अपने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत 

 

संतकबीरनगर जिले में कायस्थों को और अधिक एकजुट करने आ रहे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा उत्तरप्रदेश के अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव के स्वागत में बड़ी संख्या में कायस्थ वंशज खलीलाबाद के शिवनगर कालोनी में स्थित का.जिलाध्यक्ष डॉक्टर आलोक सिन्हा के आवास पर उमड़ेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के साथ संगठन के सचिव श्याम चंद्र श्रीवास्तव का उपस्थित कायस्थ वंशजों द्वारा जिलाध्यक्ष डॉक्टर एनएन श्रीवास्तव के नेतृत्व में ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम को लेकर का.जिलाध्यक्ष डॉक्टर आलोक सिन्हा ने बताया कि कायस्थ समाज को एकजुट करना ही अखिल भारतीय कायस्थ महासभा का लक्ष्य है। साथ ही सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े कायस्थों की मदद कर उन्हे आगे ले जाने के मिशन पर संगठन कार्य कर रहा हैं। संगठन के द्वारा पूरे जिले में रह रहे कायस्थ परिवारों का पुनः सर्वेक्षण कराया जा रहा है,ताकि कायस्थ समाज की मजबूती और एका को और अधिक मजबूत किया जा सके। संगठन और अधिक क्या बेहतर कार्य करे जिससे समाज का लाभ हो, इस सबको लेकर एक अभिभावक के रूप में कल हम सबके बीच हमारे लोकप्रिय प्रदेश अध्यक्ष श्री इंद्रसेन जी और सचिव श्याम चंद्र जी आ रहे हैं, जिनका हम सभी अपने लोकप्रिय जिलाध्यक्ष डॉक्टर एनएन श्रीवास्तव जी की अगुआई में स्वागत करेंगे। डॉक्टर आलोक ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वागत के बाद एक गोष्ठी का आयोजन भी किया जाना प्रस्तावित है, जिसमे हम सभी कायस्थ बंधु अपने अभिभावकों की बातों को सुनेंगे और उसे अमल में लाने के लिए कार्य करेंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा हमे जो भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा उसी के आधार पर हम संगठन को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेंगे। इस कार्यक्रम को का. जिलाध्यक्ष डॉक्टर आलोक सिन्हा ने संगठन के जिम्मेदारों सहित सभी कायस्थजनो को उक्त कार्यक्रम में दोपहर 12 बजे तक पहुंचने की अपील की है।

Leave a Reply

hi Hindi
error: Content is protected !!