Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर- आजादी के बाद एक सड़क के लिए तरसते गांव को जब सड़क मार्ग मिला तब ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक को भागीरथ की संज्ञा दी। क्या है पूरा मामला ? जानिए इस खबर में...... आपको बता दें कि खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के महुआर भुलया गांव के लोग सड़क न होने से नरक झेलने पर विवश थे। आजादी के बाद से ही आज तक यहां सड़क नहीं बनी थी। गर्मी हो या बरसात, यहां के लोग घुटने भर पानी से होकर अपने घरों में जाने के लिए विवश थे। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी मौके पर ही अधिकारियों को बुलाया और सारे विवादों का निस्‍तारण कराकर सड़क की नापजोख करके उसका निर्माण कराना शुरु करा दिया। तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगों तथा अन्‍य अधिकारियों की मौजूदगी में गांव के लोगों से विवाद के निस्‍तारण के लिए विधायक ने बात की। जिसके बाद आम सहमति से सभी लोग राजी हुए। इसके बाद विधायक ने तुरन्‍त ही बुलडोजर लगवाया और सड़क का निर्माण शुरु करा दिया। विधायक अंकुर राज तिवारी के इस फैसले पर गांव के लोगों ने उन्हे आशीर्वाद देते हुए कहा कि आजादी के बाद से हम लोग सड़क की समस्‍या को लेकर झेल रहे थे, लेकिन आज विधायक जी के प्रयासों से गांव के लोगों को इस समस्‍या से निजात मिली है। इसके लिए हमारा पूरा गांव क्षेत्र उनका हमेशा आभारी रहेगा। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के निर्माण होने से 10 गांवों के लोगों राहत मिलेगी।क्योंकि इस सड़क से होकर 10 गांव के लोगों का आना जाना होता है। इस सड़क के बन जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। बच्‍चों को स्‍कूल जाने से लेकर, गांव के लोगों को जिला मुख्‍यालय आने तक की परेशानी बनी हुई थी। जो अब खत्म हो गई, जिसका सारा श्रेय विधायक जी को ही जाता है।  

रास्ते के लिए तरस रहे गांव के खेवनहार बने विधायक अंकुर राज तिवारी 

संतकबीरनगर– आजादी के बाद एक सड़क के लिए तरसते गांव को जब सड़क मार्ग मिला तब ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक को भागीरथ की संज्ञा दी।

क्या है पूरा मामला ? जानिए इस खबर में……

आपको बता दें कि खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र के महुआर भुलया गांव के लोग सड़क न होने से नरक झेलने पर विवश थे। आजादी के बाद से ही आज तक यहां सड़क नहीं बनी थी। गर्मी हो या बरसात, यहां के लोग घुटने भर पानी से होकर अपने घरों में जाने के लिए विवश थे। जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सदर विधायक अंकुर राज तिवारी मौके पर ही अधिकारियों को बुलाया और सारे विवादों का निस्‍तारण कराकर सड़क की नापजोख करके उसका निर्माण कराना शुरु करा दिया। तहसीलदार, लेखपाल, कानूनगों तथा अन्‍य अधिकारियों की मौजूदगी में गांव के लोगों से विवाद के निस्‍तारण के लिए विधायक ने बात की। जिसके बाद आम सहमति से सभी लोग राजी हुए। इसके बाद विधायक ने तुरन्‍त ही बुलडोजर लगवाया और सड़क का निर्माण शुरु करा दिया। विधायक अंकुर राज तिवारी के इस फैसले पर गांव के लोगों ने उन्हे आशीर्वाद देते हुए कहा कि आजादी के बाद से हम लोग सड़क की समस्‍या को लेकर झेल रहे थे, लेकिन आज विधायक जी के प्रयासों से गांव के लोगों को इस समस्‍या से निजात मिली है। इसके लिए हमारा पूरा गांव क्षेत्र उनका हमेशा आभारी रहेगा। ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क के निर्माण होने से 10 गांवों के लोगों राहत मिलेगी।क्योंकि इस सड़क से होकर 10 गांव के लोगों का आना जाना होता है। इस सड़क के बन जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। बच्‍चों को स्‍कूल जाने से लेकर, गांव के लोगों को जिला मुख्‍यालय आने तक की परेशानी बनी हुई थी। जो अब खत्म हो गई, जिसका सारा श्रेय विधायक जी को ही जाता है।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!