Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है रिपोर्ट_कुलदीप मिश्र संतकबीरनगर: संत कबीर दास की परिनिर्वाण स्थली मगहर के आमी नदी के तट एवं काँटे में मूर्तियों के विसर्जन स्थलों घाटों का आज पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्त ने स्थलीय भ्रमण / निरीक्षण कर संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्त ने रविवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत मगहर व काँटे में मूर्तियों के विसर्जन स्थल के रास्तों व घाटों का भ्रमण, निरीक्षण कर जायजा लिए। मूर्ति विसर्जन के रास्तों पर पड़ने वाले बिजली के तारों पर विशेष रुप से ध्यान देने व गड्ढों आदि को सही करने के निर्देश संबंधित को दिए तथा घाट का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य आदि को समय से दुरुस्त करवाने, घाट पर जलधारा की निर्धारित सीमा में बैरिकेटिंग करने, घाटों पर नाव स्टीमर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्रीमती दीपाँशी राठौर, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री रविन्द्र कुमार सिंह प्रभारी उप निरीक्षक उदय शंकर द्विवेदी चेयरमैन पति नूरुज्जमा अंसारी, भोलू पासवान आदि उपस्थित रहे।

एसपी सत्यजीत गुप्त ने मूर्ति विसर्जन स्थल आमी नदी तट एवं काँटे का किया निरीक्षण, संबंधितों को दिए आवश्यक निर्देश

रिपोर्ट_कुलदीप मिश्र

संतकबीरनगर: संत कबीर दास की परिनिर्वाण स्थली मगहर के आमी नदी के तट एवं काँटे में मूर्तियों के विसर्जन स्थलों घाटों का आज पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्त ने स्थलीय भ्रमण / निरीक्षण कर संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।


पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्त ने रविवार को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत मगहर व काँटे में मूर्तियों के विसर्जन स्थल के रास्तों व घाटों का भ्रमण, निरीक्षण कर जायजा लिए। मूर्ति विसर्जन के रास्तों पर पड़ने वाले बिजली के तारों पर विशेष रुप से ध्यान देने व गड्ढों आदि को सही करने के निर्देश संबंधित को दिए तथा घाट का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य आदि को समय से दुरुस्त करवाने, घाट पर जलधारा की निर्धारित सीमा में बैरिकेटिंग करने, घाटों पर नाव स्टीमर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने सहित समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्रीमती दीपाँशी राठौर, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद श्री रविन्द्र कुमार सिंह प्रभारी उप निरीक्षक उदय शंकर द्विवेदी चेयरमैन पति नूरुज्जमा अंसारी, भोलू पासवान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!