Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है

  संत कबीर नगर- पढ़े लिखे बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने को लेकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे जिला सेवायोजन कार्यालय पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया।सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला के बुलावे पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आए मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने इस मेले का उद्घाटन किया। रोजगार मेले को लेकर सेवा योजन कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई०टी०आई० एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया था।उक्त रोजगार मेले का उद्घाटन मा0 विधायक मेहदावल अनिल त्रिपाठी जी के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा की सरकार हर हाथ को काम के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास मिशन के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षणर्थियों को रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है साथ ही प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया एवं शुभकामनाएं दी। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी, डीसेट्स प्राइवेट लिमिटेड गुडगाँव ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 186 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें Sewing Machine Operator के पद पर कुल 82 प्रतिभागियों का चयन हुया।

रोजगार मेले का MLA अनिल त्रिपाठी ने किया उद्घाटन, 82 लोगों को मिला रोजगार

 

संत कबीर नगर- पढ़े लिखे बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने को लेकर सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे जिला सेवायोजन कार्यालय पर रोजगार मेले का आयोजन किया गया।सेवायोजन अधिकारी शैलेंद्र कुमार शुक्ला के बुलावे पर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आए मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने इस मेले का उद्घाटन किया। रोजगार मेले को लेकर सेवा योजन कार्यालय के अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय, राजकीय आई०टी०आई० एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया था।उक्त रोजगार मेले का उद्घाटन मा0 विधायक मेहदावल अनिल त्रिपाठी जी के द्वारा किया गया। उन्होंने कहा की सरकार हर हाथ को काम के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास मिशन के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षणर्थियों को रोजगार से जोड़ने का काम कर रही है साथ ही प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया एवं शुभकामनाएं दी।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि उक्त रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कम्पनी, डीसेट्स प्राइवेट लिमिटेड गुडगाँव ने प्रतिभाग किया। इस रोजगार मेले में 186 बेरोजगार प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें Sewing Machine Operator के पद पर कुल 82 प्रतिभागियों का चयन हुया।

Leave a Reply

error: Content is protected !!