Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर -ताउम्र आस पड़ोस और गांव वालों के हर दुख दर्द को सहने वाली मातृत्व स्वभाव की धनी श्रीमती शकुंतला देवी अब इस दुनियां में नही। अपने पूरे जीवन में मानव और गौ सेवा को शीर्ष प्राथमिकता देने वाली स्वर्गिया शकुंतला देवी संतकबीरनगर जिले के वार्ड नंबर 17 के जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार शर्मा की माता जी हैं जिनका निधन बीते दिनों हुआ था जिनके ब्रह्मभोज कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने उन्हे श्रद्धांजलि दी। मूलतः शिवसरा गांव की रहने वाली दिवंगत श्रीमती शकुंतला देवी जन्म से ही धार्मिक स्वभाव वाली थी।अपने धार्मिक स्वभाव के चलते उनमें मानवता भी कूट कूट कर भरा था शायद इसलिए ही उन्होंने अपना पूरा जीवन जहां लोगों की भलाई के लिए लगा दिया वहीं अपना यह गुण अपने बेटे अजय कुमार शर्मा को भी प्रदान कर दिया। उनके बेटे अजय कुमार शर्मा मौजूदा समय में वार्ड नंबर 17 के जिला पंचायत सदस्य है, ये सब भी उनकी स्वर्गीय मां का ही आशीर्वाद से है। मां से प्रेरित अजय शर्मा कारोबार से लेकर विगत कई वर्षों से सामाजिक तथा धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते चले आ रहे थे उनके इस सौम्य और सरल स्वभाव को देख स्थानीय जनता ने इस यानी वार्ड नंबर 17 से जिला पंचायत सदस्य बनाया। जब श्रीमती शकुंतला देवी दुनियां में नही रही तो पूरा इलाका उनके निधन पर जहां रो पड़ा था वहीं आज उनके ब्रह्मभोज कार्यक्रम में पहुंची स्थानीय जनता समेत तमाम दलों के लोगों ने उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

समाजदेवी तथा जि.पं.सदस्य अजय शर्मा की मां के ब्रह्मभोज पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

 

संतकबीरनगर -ताउम्र आस पड़ोस और गांव वालों के हर दुख दर्द को सहने वाली मातृत्व स्वभाव की धनी श्रीमती शकुंतला देवी अब इस दुनियां में नही। अपने पूरे जीवन में मानव और गौ सेवा को शीर्ष प्राथमिकता देने वाली स्वर्गिया शकुंतला देवी संतकबीरनगर जिले के वार्ड नंबर 17 के जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार शर्मा की माता जी हैं जिनका निधन बीते दिनों हुआ था जिनके ब्रह्मभोज कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने उन्हे श्रद्धांजलि दी।

मूलतः शिवसरा गांव की रहने वाली दिवंगत श्रीमती शकुंतला देवी जन्म से ही धार्मिक स्वभाव वाली थी।अपने धार्मिक स्वभाव के चलते उनमें मानवता भी कूट कूट कर भरा था शायद इसलिए ही उन्होंने अपना पूरा जीवन जहां लोगों की भलाई के लिए लगा दिया वहीं अपना यह गुण अपने बेटे अजय कुमार शर्मा को भी प्रदान कर दिया। उनके बेटे अजय कुमार शर्मा मौजूदा समय में वार्ड नंबर 17 के जिला पंचायत सदस्य है, ये सब भी उनकी स्वर्गीय मां का ही आशीर्वाद से है। मां से प्रेरित अजय शर्मा कारोबार से लेकर विगत कई वर्षों से सामाजिक तथा धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते चले आ रहे थे उनके इस सौम्य और सरल स्वभाव को देख स्थानीय जनता ने इस यानी वार्ड नंबर 17 से जिला पंचायत सदस्य बनाया। जब श्रीमती शकुंतला देवी दुनियां में नही रही तो पूरा इलाका उनके निधन पर जहां रो पड़ा था वहीं आज उनके ब्रह्मभोज कार्यक्रम में पहुंची स्थानीय जनता समेत तमाम दलों के लोगों ने उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

error: Content is protected !!