Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है संतकबीरनगर- गणतंत्र दिवस पर शहीदों को किया याद_रिपोर्ट-उमंग प्रताप   सन्तकबीरनगर-चंगेरा मंगेरा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान राजाराम यादव ने हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी अपने यदुवंशी फर्नीचर परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद पूर्व ग्राम प्रधान राजाराम यादव ने इस गणतंत्र दिवस पर शहीदों को नमन किया और सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज 75वां गणतंत्र दिवस पूरा देश बड़े धूमधाम से मना रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम अपना 75वीं गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। क्योंकि भारत में कानून का राज्य स्थापित करने के लिए भारतीय संविधान सभा में 1949 में इसे अपनाया था और 26 जनवरी 1950 में इसे लागू करके भारत एक लोकतांत्रिक देश बन गया था। हमारा देश इसके साथ ही विश्व के सबसे बड़े प्रजातंत्र देश बन गया था। उन्होंने कहा कि गणतंत्र का अर्थ है देश में सभी देशवासियों के लिए समान व्यवस्था और कानून स्थापित करना, हमारे देश में सभी धर्मों को, संप्रदायों को समान अधिकार और स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए 26 जनवरी एक गौरव पूर्ण दिन है। पूर्व ग्राम प्रधान राजाराम यादव ने तिरंगे को सलामी लेते हुए कहा कि यह दिन बहुत ही खुशी और उल्लास का है। उन्होंने कहा कि यह पर्व एकजुटता और आपसी प्रेमभाव से रहने की सलाह देती हैं। भारत में अनेकता में एकता पाई जाती है। उन्होंने कहा कि हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां हर नागरिक को पूरी तरह स्वतंत्रता प्राप्त है। सभी को शुभकामनाएं देते हुए मिठाई वितरित किया गया। इस मौके पर गोविंद चौहान,संतोष चौहान,शिवशंकर सिंह,सर्वेश चौधरी,अक्षय कुमार,अमित सिंह,अमन यादव,विजय यादव,शैलेश कुमार,संदीप चौधरी,मुमताज अली समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

संतकबीरनगर- गणतंत्र दिवस पर शहीदों को किया याद_रिपोर्ट-उमंग प्रताप 

संतकबीरनगर- गणतंत्र दिवस पर शहीदों को किया याद_रिपोर्ट-उमंग प्रताप

 

सन्तकबीरनगर-चंगेरा मंगेरा ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान राजाराम यादव ने हर वर्ष कि तरह इस वर्ष भी अपने यदुवंशी फर्नीचर परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद पूर्व ग्राम प्रधान राजाराम यादव ने इस गणतंत्र दिवस पर शहीदों को नमन किया और सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज 75वां गणतंत्र दिवस पूरा देश बड़े धूमधाम से मना रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हम अपना 75वीं गणतंत्र दिवस मना रहे हैं।

क्योंकि भारत में कानून का राज्य स्थापित करने के लिए भारतीय संविधान सभा में 1949 में इसे अपनाया था और 26 जनवरी 1950 में इसे लागू करके भारत एक लोकतांत्रिक देश बन गया था। हमारा देश इसके साथ ही विश्व के सबसे बड़े प्रजातंत्र देश बन गया था। उन्होंने कहा कि गणतंत्र का अर्थ है देश में सभी देशवासियों के लिए समान व्यवस्था और कानून स्थापित करना, हमारे देश में सभी धर्मों को, संप्रदायों को समान अधिकार और स्थान दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी के लिए 26 जनवरी एक गौरव पूर्ण दिन है।

पूर्व ग्राम प्रधान राजाराम यादव ने तिरंगे को सलामी लेते हुए कहा कि यह दिन बहुत ही खुशी और उल्लास का है। उन्होंने कहा कि यह पर्व एकजुटता और आपसी प्रेमभाव से रहने की सलाह देती हैं। भारत में अनेकता में एकता पाई जाती है। उन्होंने कहा कि हमारा भारत एक ऐसा देश है जहां हर नागरिक को पूरी तरह स्वतंत्रता प्राप्त है। सभी को शुभकामनाएं देते हुए मिठाई वितरित किया गया।

इस मौके पर गोविंद चौहान,संतोष चौहान,शिवशंकर सिंह,सर्वेश चौधरी,अक्षय कुमार,अमित सिंह,अमन यादव,विजय यादव,शैलेश कुमार,संदीप चौधरी,मुमताज अली समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!