संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हरिहरपुर के चेयरमैन पप्पू शाही पर एक बार फिर से बड़ा आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने डीएम महेंद्र सिंह तवंर से शिकायत की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक चेयरमैन पप्पू शाही नदी की धारा मोड़कर जंगल की जमीन पर निर्माण करा रहें है जो नियमों का उल्लंघन है।
जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे स्थानीय लोगों ने चेयरमैन पर दबंगई का आरोप लगाते हुए कहा कि चेयरमैन पप्पू शाही दबंग किस्म के व्यक्ति है, इनके गलत कार्यों का जो भी विरोध करता है उसके खिलाफ ये मुकदमा दर्ज करा देते है। कलेक्ट्रेट दफ्तर में डीएम महेंद्र सिंह तवंर को शिकायती पत्र सौंप कर पूरे मामले की जांच और कार्यवाही की मांग करने वाले लोगों ने कहा कि चेयरमैन रविन्द्र प्रताप शाही उर्फ पप्पू शाही और अधिशाषी अधिकारी नदी की धारा को मोड़कर जंगल की जमीन जो कि तृतीय श्रेणी की जमीन है उसपर निर्माण करा रहे हैं, नियम के अनुसार तृतीय श्रेणी की जमीन पर बिना एन ओ सी लिए ही 10 करोड़ के प्रोजेक्ट पर कार्य करवा रहे हैं। चेयरमैन ने कठिनईया नदी को पाटकर उसकी धारा को दक्षिण तरफ कर दिए है, जिसका जब विरोध किया गया तब चेयरमैन ने हम लोगों को गाली, गुप्ता व जानमाल की धमकी दिए। स्थानीय लोगों ने कहा कि नदी की धारा बदलने के चलते टिकुईकोल गांव का नक्शा प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि चेयरमैन ने दूसरी जगह की जमीन दिखाकर प्रोजेक्ट पास कराया और निर्माण नदी और जंगल की जमीन पर करवा रहे हैं।पूरे मामले पर जिला अधिकारी महेंद्र सिंह तवंर ने जांच के आदेश दे दिए है।