Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रत्येक मंडल संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ से मिला। श्री द्विवेदी ने कहा कि जनपद के व्यवसायिक शिक्षकों की सेवाओं का तुरंत नवीनीकरण किया जाए। उन्हें नवीनीकरण के नाम पर परेशान ना किया जाए। श्री द्विवेदी ने कहा कि स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षकों के पत्रावलियों पर एनओसी प्रदान किया जाए। अप्रैल माह के वेतन का भुगतान डीए जोड़कर किया जाए। बेलहर विद्यालय के शिक्षकों के प्रकरण का तुरंत निस्तारण किया जाए। पदोन्नति प्रकरण का निस्तारण करने से पहले वरिष्ठ का निर्धारण किया जाए। वरिष्ठता को दरकिनार कर जनपद में एक भी पदोन्नति हुई तो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। श्री द्विवेदी ने कहा कि जनपद के 34 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जूनियर कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी किताबें नहीं दे रहे हैं। जिससे नवीन शैक्षिक सत्र में उनके पठन-पाठन में कठिनाई आ रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक से तुरंत प्रकरण में हस्तक्षेप कर सभी विद्यालयों को निशुल्क पुस्तक के उपलब्ध कराई जाने का अनुरोध किया गया है। जिलाध्यक्ष महेश राम ने कहा कि जनपद के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के आसपास बिना मान्यता के दर्जनों विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों को इसकी पूरी जानकारी है, फिर भी उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इस दौरान जिला मंत्री गिरजानंद यादव, मोहिबुल्लाह खान, विनोद उपाध्याय, शिवजीत कुशवाहा सहित अनेक लोग मौजूद रहे। ◾◾◾◾ संत कबीर नगर। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने कहा है कि व्यवसायिक शिक्षकों के प्रकरण का निस्तारण एक सप्ताह में कर दिया जाएगा। संगठन द्वारा जो भी समस्याएं संज्ञान में लाई गई हैं उसका तुरंत निस्तारण करूंगा।  

व्यावसायिक शिक्षकों की सेवाओं का तुरंत नवीनीकरण करें डीआईओएस-संजय द्विवेदी

 

जिला विद्यालय निरीक्षक से मिला उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रत्येक मंडल

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी के नेतृत्व में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ से मिला। श्री द्विवेदी ने कहा कि जनपद के व्यवसायिक शिक्षकों की सेवाओं का तुरंत नवीनीकरण किया जाए। उन्हें नवीनीकरण के नाम पर परेशान ना किया जाए।
श्री द्विवेदी ने कहा कि स्थानांतरण के इच्छुक शिक्षकों के पत्रावलियों पर एनओसी प्रदान किया जाए। अप्रैल माह के वेतन का भुगतान डीए जोड़कर किया जाए। बेलहर विद्यालय के शिक्षकों के प्रकरण का तुरंत निस्तारण किया जाए। पदोन्नति प्रकरण का निस्तारण करने से पहले वरिष्ठ का निर्धारण किया जाए। वरिष्ठता को दरकिनार कर जनपद में एक भी पदोन्नति हुई तो जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया जाएगा।
श्री द्विवेदी ने कहा कि जनपद के 34 सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के जूनियर कक्षाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी किताबें नहीं दे रहे हैं। जिससे नवीन शैक्षिक सत्र में उनके पठन-पाठन में कठिनाई आ रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक से तुरंत प्रकरण में हस्तक्षेप कर सभी विद्यालयों को निशुल्क पुस्तक के उपलब्ध कराई जाने का अनुरोध किया गया है।
जिलाध्यक्ष महेश राम ने कहा कि जनपद के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के आसपास बिना मान्यता के दर्जनों विद्यालय संचालित हो रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों को इसकी पूरी जानकारी है, फिर भी उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
इस दौरान जिला मंत्री गिरजानंद यादव, मोहिबुल्लाह खान, विनोद उपाध्याय, शिवजीत कुशवाहा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

◾◾◾◾
संत कबीर नगर। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने कहा है कि व्यवसायिक शिक्षकों के प्रकरण का निस्तारण एक सप्ताह में कर दिया जाएगा। संगठन द्वारा जो भी समस्याएं संज्ञान में लाई गई हैं उसका तुरंत निस्तारण करूंगा।

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!