एक राष्ट्र, एक चुनाव” भारत के भविष्य एवं कुशल लोकतंत्र की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा-रणजीत
संतकबीरनगर -आज भारतीय जनता युवा मोर्चा सन्त कबीर के तत्वाधान में यूथ फॉर वन नेशन वन इलेक्शन कार्यक्रम के तहत मगहर स्थित सन्त कबीर विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा परिचर्चा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि “एक राष्ट्र, एक चुनाव” भारत के भविष्य एवं कुशल लोकतंत्र की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा। एक देश एक चुनाव के माध्यम से बार बार हो रहे चुनावो पर होने वाले अतिरिक्त खर्च को बचाया जा सकेगा जो देश के विकास में काम आएगा। एक देश, एक चुनाव” न केवल एक प्रशासनिक सुधार है, बल्कि यह देश को आर्थिक रूप से सशक्त, राजनीतिक रूप से स्थिर और लोकतंत्र को अधिक उत्तरदायी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा। भाजपा नेता प्रदीप सिंह सिसौदिया ने कहा कि एक देश एक चुनाव से विकास कार्यों में निरंतरता सुनिश्चित होगी तथा भारत का विकास सुनिश्चित होगा। जिला अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय ने कहा कि एक देश एक चुनाव वर्तमान समय की माँग है। कार्यक्रम का संचालन महामन्त्री सौरभ पाण्डेय ने किया। आभार प्रकटीकरण कालेज के प्रबन्ध रत्नेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर भाजपा युवा नेता माधवेन्द्र तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, अरविंद चौधरी, अभिषेक गौड़, संगम पाण्डेय, रितेश श्रीवास्तव, आकाश पाण्डेय, सहित अनेको लोग उपस्थित रहे।