Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है  
संतकबीरनगर- जिले के धमैचा गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय संजय राना के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में आज राजनैतिक दिग्गजों का जमावड़ा लगा रहा। दिवंगत संजय राना सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद के अनुज थे जिनका बीते दिनों लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिनके ब्रह्मभोज कार्यक्रम में पहुंचे नाथनगर ब्लॉक के पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने स्वर्गीय संजय राना के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी वहीं अनुज भ्रात के शोक में डूबे सदर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तथा छात्र जीवन के मित्र नित्यानंद समेत परिजनों को दिलासा देते हुए संजय राना के निधन पर दुख जताते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। श्री चतुर्वेदी ने कहा जीवन मरण शाश्वत सत्य है, नियति के आगे हम सब लाचार है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य स्वर्गीय संजय राना को राजनीति जगत का उभरता हुआ सितारा करार देते हुए कहा कि छोटे राजनैतिक जीवन के दौरान अनुज संजय राना ने गरीबों, दलितों, शोषितों और बंचित समाज के लिए जो कुछ किया वो सदैव याद रखा जायेगा। श्री चतुर्वेदी ने कहा कि प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद हमारे बचपन के मित्र भी है और क्लासमेट भी रहे है जिनके परिवार से हमारे परिवार का वर्षों पुराना नाता है, हम सभी एक परिवार के अंग है। प्रमुख प्रतिनिधि नित्यानंद के स्वर्गीय पिता पूर्व विधायक द्वारिका प्रसाद को अपना अभिभावक बताने वाले श्री चतुर्वेदी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी एक साथ है। इस दौरान पूर्व प्रमुख सेमरियावां मुमताज अहमद समेत तमाम लोगों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

भ्रात शोक में डूबे प्रमुख प्रतिनिधि “नित्या” को Ex प्रमुख “राकेश” ने बंधाया ढांढस, दी श्रद्धांजलि 

Leave a Reply

error: Content is protected !!