Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर जिले के वरिष्ठ सपा नेता अवधेश यादव को पार्टी के प्रति ईमानदारी, उनकी कर्तव्यनिष्ठा का पार्टी हाईकमान ने बड़ा इनाम देते हुए उन्हे जिला उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। अवधेश यादव के मनोनयन से जुड़े पत्र में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने अवधेश यादव से यह आशा व्यक्त की है कि वो पार्टी को और अधिक मजबूत करने की दिशा में पूर्व की भांति ही कार्य कर आम जनता को पार्टी की नीतियों और पूर्ववर्ती सपा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएंगे। वहीं खुद के मनोनयन के बाद वरिष्ठ नेता अवधेश यादव ने कहा कि पार्टी के जिम्मेदार आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल जी ने मुझसे जो भी आशा जताई है उसपर शत प्रतिशत खरा उतरने का कार्य करूंगा।सत्यमेव टाइम्स से बात करते हुए श्री यादव ने कहा कि परम आदरणीय श्रद्धेय स्व नेता जी के मिशन को आगे बढ़ाना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की चिंता जिस तरह नेता जी करते थे और उनके हित के लिए सदैव प्रयासरत रहते थे ऐसे ही उनके पदचिन्हों पर चलने का मैं कार्य करूंगा। इसके साथ ही साथ श्री यादव ने बताया कि बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं की फौज खड़ा करने की मुहिम को धार दिया जायेगा। वहीं श्री यादव ने मौजूदा केंद्र और प्रदेश की बीजेपी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि झूठ के पुलिंदे पर बनी इस सरकार को 2027 के चुनाव में जनता उखाड़ फेकेगी। श्री यादव ने कहा कि आज आमजन महंगाई की मार से परेशान है, स्कूली शिक्षा से लेकर आवश्यक खाद्य पदार्थों की कीमतों में आग लगा हुआ है जिसके कारण मध्यम वर्ग विशेष रूप से परेशान है। यही मध्यम वर्ग आने वाले चुनाव में PDA के साथ कदमताल करते हुए उत्तर प्रदेश में आदरणीय अखिलेश यादव जी के नेतृत्व वाली सरकार बनाने जा रही है।

श्रद्धेय नेता जी के मिशन को आगे बढ़ाना ही मेरा लक्ष्य:- अवधेश यादव

Leave a Reply

error: Content is protected !!