
जमीनी नेता की असल पहचान इन दिनों उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में देखने को मिल रही है जहां के एक जनप्रतिनिधि अपने जमीनी स्तर से जुड़े कार्यों को लेकर पहले भी चर्चित थे और आज भी सुर्खियां बटोर रहे हैं…नाम है जगत जायसवाल!
नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की कुर्सी पर दुबारा कब्जा जमाने वाले जगत जायसवाल एक मध्यम बनिया परिवार से आते हैं जो अपनी सेवाभाव और जनसेवा के दम पर दूसरी बार नगर पालिका अध्यक्ष बने। हालांकि उनकी दूसरी पारी का श्रेय पूर्व विधायक जय चौबे को जाता है जिनके निर्देशन में बीते नगर पंचायत चुनाव में जगत जायसवाल ने सपा समर्थन से ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए बीजेपी प्रत्याशी को 14 हजार से अधिक मतों से हराते हुए प्रदेश के अनोखा रिकॉर्ड कायम किया था। पहले के कार्यकाल के दौरान कुछ अपवादों को यदि छोड़कर बात किया जाए तो जगत जायसवाल ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र को सजाने संवारने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा था। इस कार्यकाल में भी वो लगातार विकास के लिए सतत् प्रयत्नशील भी है। बीते दिनों विकास में आ रही राजनैतिक अड़चन भी अब जगत जायसवाल की सूझबूझ से खत्म होती दिखाई दे रही है जिसको देख अब ये सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस नगर पालिका परिषद क्षेत्र के विकास की गति अब और तेज होगी। खबर के शीर्षक में हमने लिखा है कि गज़ब का स्टेमिना रखता है UP का यह चेयरमैन : नाम है “जगत”! ये शीर्षक कोई काल्पनिक नहीं बल्कि हकीकत है क्योंकि जगत जायसवाल का स्टेमिना ही ऐसा है जो एक दिन में विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ गरीब मजलूम के बीच वक्त बिताते हुए सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में भी कार्य करते है। बात अगर उनके प्रतिदिन की दिन की दिनचर्या की करे तो सूर्योदय के साथ अपने इष्ट की पूजा अर्चना के बाद जनसेवा में जुटने वाले चेयरमैन जगत जायसवाल सुबह 07 बजे से लेकर 09 बजे तक शहर के किसी भी एक अथवा दो वार्ड के चौक चौराहों पर बैठ आम लोगों के साथ चाय की चुस्की लेते हुए मुहल्ले की जरूरतों की जानकारी लेते है, वार्डो में मौजूदा दिक्कतों और जनता की समस्याओं की जानकारी को अपने PRO से नोट कराने वाले जगत जायसवाल मोहल्लों में मूलभूत सुविधाओं और जनता की शिकायतों, समस्याओं को दूर करने का प्रयास करते हैं।
आइए नजर डालते हैं चेयरमैन के 05 जून 2025 सुबह की प्रमुख गतिविधियां!
आज की सुबह चाय पर चर्चा के बाद मोहद्दीपुर में पोखरा एवं समय माता मंदिर के पास सुंदरीकरण,सड़क,नाली, नाला निर्माण का निरीक्षण अपने सभासद प्रतिनिधि महेश कुमार यादव के साथ करने वाले चेयरमैन जगत जायसवाल ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ तेजी लाने के लिए संबंधितों को निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने गौशालाओं का निरीक्षण किया और गोवंशो को हरा चारा खिलाया। वहीं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उन्होंने एक पौधा मां के नाम लगाते हुए हरियाली का भी संदेश दिया। 

जून का महीना, तपती धूप और पसीने से सरोवर चेयरमैन ने ईदगाहों का किया निरीक्षण
भीषण गर्मी वाले महीने जून महीने की दोपहरी में जहां खुद लोग अपने घरों में कैद हैं, जहां लोग एयर कंडीशन की सुविधा से बाहर नहीं निकलना चाहते वहीं चेयरमैन जगत जायसवाल तपती धूप और तेज गर्मी में अपने चिरपरिचित गमछे वाले अंदाज में शहर क्षेत्र के विभिन्न ईदगाहों में पहुंच साफ सफाई आदि का जायजा लिया और बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने शहर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख नालों की साफ सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया जहां मजदूर कार्य करते हुए मिले। बकरीद पर्व के मद्देनजर सभी ईदगाहों का निरीक्षण कर व्यवस्था को चुस्त -दुरुस्त करने के लिए जिम्मेदार कर्मियों को निर्देश देने के साथ ही शहर में जलजमाव ना हो सके इसलिए उन्होंने बरसात के पूर्व ही हो रहे नाला सफाई कार्यों का भी निरीक्षण किया और काम में तेजी लाने का निर्देश दिया।
चेयरमैन जगत जायसवाल के डेली रूटीन के संबंध में जानकारी देते हुए समाजसेवी अब्दुल्ला खान ने बताया कि जगत जायसवाल जी जैसे जमानी नेता यदि हर क्षेत्र में आ जाएं तो जनता की सभी मुश्किलों का जहां अंत होगा वहीं क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
खुद की दिनचर्या को लेकर क्या बोले चेयरमैन जगत जायसवाल?
सत्यमेव टाइम्स न्यूज से बातचीत करते हुए चेयरमैन जगत जायसवाल ने खुद की दिनचर्या को लेकर कहा कि मेरे लिए जनता का हित ही सर्वोपरि है, उन्होंने कहा कि जनता ने एक बड़ी आशा के साथ मुझे चुना है इसलिए जन आकांक्षाओं पर खरा उतरना अब मेरी जिम्मेदारी है इसलिए मैं खुद को जनता की सेवा में लगाकर चल रहा हूं। चेयरमैन ने कहा कि शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा हूं, उन्होंने कहा कि जनता की सेवा के साथ क्षेत्र के विकास की कई परियोजनाएं अब धरातल पर उतरना शुरू हो चुकी है, साथ ही कुछ बड़े कार्यों से जुड़े प्रस्ताव जल्द ही शासन द्वारा स्वीकृत होने की संभावना है जिसके बाद खलीलाबाद शहर पूर्वांचल का पहला स्मार्ट सिटी बनकर सामने आयेगा।