Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर -  नगरपालिका चेयरमैन जगत जायसवाल की दूरदर्शी सोच का सुखद परिणाम अब मिलना शुरू हो गया है। चेयरमैन के प्रयास से जहां शहर क्षेत्र की सूरत अब बदलने लगी है, वहीं विस्तारित क्षेत्रों में सड़को का अब जाल बिछना शुरू हो गया है। नगरपालिका क्षेत्र के विस्तारित क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नेदुला, सरौली, मिश्रौलिया, पटखौली में नवीन सड़को का निर्माण कराया जा रहा है, जल्द ही इन सड़कों पर लोग फर्राटा भरते नजर आएंगे। विस्तारित क्षेत्र नेदुला, सरौली, मिश्रौलिया, पटखौली के साथ अन्य वार्डो के विकास का मास्टर प्लान अब जब परवान चढ़ने लगा है तब स्थानीय लोगों ने चेयरमैन जगत जायसवाल की दूरदर्शी सोच की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तेजी के साथ चेयरमैन क्षेत्र के विकास हेतु लगे हुए हैं उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि जल्द ही विस्तारित क्षेत्र भी शहर की तरह चमकेंगे। वहीं विस्तारित क्षेत्रों में बन रहे सड़को का स्थलीय निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता को जांचने वाले चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद को आदर्श नगर पालिका बनाने की कवायद में उनसे जो कुछ भी बन पा रहा है उसे वह कर रहे हैं। विस्तारित क्षेत्रों में बन रही सड़को के निरीक्षण के साथ बरसात पूर्व नालों की सफाई का भी चेयरमैन ने जायजा लेते हुए कार्यों में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में इस बार सड़को पर जलजमाव की स्थिति नहीं रहने पाएगी। चेयरमैन जगत जायसवाल द्वारा नाला निरीक्षण और सड़क निरीक्षण के दौरान स्थानीय कमलेश श्रीवास्तव,मनोज मिश्र सहित तमाम लोग मौके पर मौजूद रहे।

चेयरमैन “जगत” के प्रयास से संवर रहीं हैं विस्तारित क्षेत्र की सड़कें 

संतकबीरनगर –  नगरपालिका चेयरमैन जगत जायसवाल की दूरदर्शी सोच का सुखद परिणाम अब मिलना शुरू हो गया है। चेयरमैन के प्रयास से जहां शहर क्षेत्र की सूरत अब बदलने लगी है, वहीं विस्तारित क्षेत्रों में सड़को का अब जाल बिछना शुरू हो गया है। नगरपालिका क्षेत्र के विस्तारित क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नेदुला, सरौली, मिश्रौलिया, पटखौली में नवीन सड़को का निर्माण कराया जा रहा है, जल्द ही इन सड़कों पर लोग फर्राटा भरते नजर आएंगे। विस्तारित क्षेत्र नेदुला, सरौली, मिश्रौलिया, पटखौली के साथ अन्य वार्डो के विकास का मास्टर प्लान अब जब परवान चढ़ने लगा है तब स्थानीय लोगों ने चेयरमैन जगत जायसवाल की दूरदर्शी सोच की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तेजी के साथ चेयरमैन क्षेत्र के विकास हेतु लगे हुए हैं उसे देखकर यह कहा जा सकता है कि जल्द ही विस्तारित क्षेत्र भी शहर की तरह चमकेंगे। वहीं विस्तारित क्षेत्रों में बन रहे सड़को का स्थलीय निरीक्षण कर उसकी गुणवत्ता को जांचने वाले चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहा कि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद को आदर्श नगर पालिका बनाने की कवायद में उनसे जो कुछ भी बन पा रहा है उसे वह कर रहे हैं। विस्तारित क्षेत्रों में बन रही सड़को के निरीक्षण के साथ बरसात पूर्व नालों की सफाई का भी चेयरमैन ने जायजा लेते हुए कार्यों में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में इस बार सड़को पर जलजमाव की स्थिति नहीं रहने पाएगी। चेयरमैन जगत जायसवाल द्वारा नाला निरीक्षण और सड़क निरीक्षण के दौरान स्थानीय कमलेश श्रीवास्तव,मनोज मिश्र सहित तमाम लोग मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!