डाटा और माइक केबल की दुनियां में इससे सस्ता और टिकाऊ कहीं और नहीं….।

डिजिटल क्रांति की दिशा में देश अब तेजी के साथ जहां तरक्की कर रहा है वहीं डिजिटल मार्केटिंग की दुनियां में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा का दौर भी चल रहा है। कंप्यूटर से लेकर मोबाइल और उससे जुड़ी तकनीकी को बेहतर तरीके से बाजार में पेश करने वाली कम्पनियां एक दूसरे से होड़ लगा रही है। इन्हीं कंपनियों में से एक कम्पनी है AKS स्टार कंपनी जो कि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक नगरी ग्रेटर नोएडा में स्थित है जिसने मोबाइल की दुनियां में तेजी से कदम बढ़ाते हुए इससे जुड़े उपकरणों को सीधे पूर्वांचल के बाजार में उतार दिया है। भागम भाग भरी जिंदगी के बीच जिन लोगों को मोबाइल चार्ज की समस्या थी, उनकी समस्या को AKS स्टार कंपनी की बेहतरीन तकनीकी सेवा से बड़ी राहत मिली है। AKS स्टार कंपनी के द्वारा फॉस्ट चार्जिंग डाटा केबल का एक ऐसा मॉडल मार्केट में लांच किया गया है जो पलक झपकते ही आपके मोबाइल को फुल चार्ज कर दे रहा है। यह डाटा केबल न सिर्फ घरों में यूज हो रहा है बल्कि वाहनों में भी खूब उपयोग में लाए जा रहे है। मात्र 70 रूपये की कीमत में आने वाला यह डाटा केबल आज फॉस्ट चार्जर की चाहत रखने वाले उपभोक्ताओं की पहली पसंद बन चुका है। इसके साथ ही यह कम्पनी माइक केबल की दुनियां में बड़ी ही तेजी के साथ अपना नाम कमा रही है। उच्च गुणवत्ता वाले कंपनी के माइक केबल उपभोक्ताओं के भरोसे की कसौटी पर खरे उतर रहें है। पूर्वांचल को डाटा केबल और माइक केबल का हब बनाने में जुटे कंपनी के सीईओ अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि कंपनी का पूर्वांचल में विस्तार किया जा रहा है ताकि हर लोगों को यह सुविधा प्रदान की जा सके।उन्होंने बताया कि जल्द ही कम्पनी 500 लोगों को रोजगार देते हुए उनकी बेरोजगारी को भी दूर करने जा रही है। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल के जितने भी होल सेलर है उन तक माल सप्लाई की व्यस्था बनाई जा रही है ताकि यह उपकरण लोगों तक आसानी से पहुंच सके।