योग के क्षेत्र में सक्रिय योगदान और समाज में योग के प्रचार-प्रसार को देखते हुए योग के क्षेत्र में कार्य कर रही अत्यंत प्रतिष्ठित संस्था इंडियन योगा एसोसिएशन (IYA) की उत्तर प्रदेश कमेटी ने अमित जैन को संत कबीर नगर जिले का जिला कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। उनका कार्यकाल वर्ष 2027 तक रहेगा।
इंडियन योगा एसोसिएशन भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त शीर्ष संगठन है, जो देशभर में योग को संगठित ढंग से प्रसारित करने के उद्देश्य से कार्यरत है। एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी हैं, जो विश्व स्तर पर योग और शांति के संदेशवाहक के रूप में जाने जाते हैं।
संस्था के प्रमुख सदस्यों में डॉ. एच.आर. नागेन्द्र, डॉ. ईश्वर व बसवरड्डी, ओ.पी. तिवारी, बाबा रामदेव, साध्वी ऋत्वंभरा, भारत भूषण आदि शामिल हैं। यह सभी सदस्य योग के विविध आयामों में दशकों से योगदान दे रहे हैं।
श्री अमित जैन की यह नियुक्ति जिले में योग को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगी। उनसे अपेक्षा की जा रही है कि वे योग शिक्षकों, संस्थाओं और आमजन को एक मंच पर लाकर जिले को “योगमय” बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।