Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   लखनऊ - प्रदेश के सभी जनपदों के विकास के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ अलग ही प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश भर के सभी विधान सभा क्षेत्रों के माननीयों से लेकर पूर्व के माननीयों को भेंट वार्ता के लिए आमंत्रित कर क्षेत्र के विकास और सरकार की छवि की जानकारी लेने की दिशा में सीएम योगी का यह अभिनव प्रयोग अब रंग लाना भी शुरू कर दिया है। सभी जनपदों और विधान सभा क्षेत्रों का फीडबैक जानने की उनकी यह कोशिश राजनीति में जहां संतुलन पैदा कर रही है वहीं रुके हुए विकास कार्यों को गति भी मिल रही है। पूर्व माननीयों और वर्तमान माननीयों के साथ भेंट वार्ता के इसी कड़ी में आज उन्होंने संतकबीरनगर जिले के सदर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे को मुलाकात का वक्त दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद सत्यमेव टाइम्स से बातचीत के क्रम में पूर्व विधायक जय चौबे ने बताया कि आज आदरणीय मुख्यमंत्री जी से सार्थक भेंट हुई, इस दौरान मैंने जनपद संतकबीरनगर की वर्तमान स्थिति, उसकी संभावनाओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं से उन्हें विस्तारपूर्वक अवगत कराया। पूर्व विधायक जय चौबे ने मुख्यमंत्री के समक्ष जिले के सर्वांगीण विकास को लेकर एक विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति, उनकी चुनौतियों और उन्हें गति देने के उपायों पर अपने गहन विचार साझा किए। श्री चौबे ने विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और औद्योगिक विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुधार और निवेश की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर भी जोर देते हुए मुख्यमंत्री से मांग की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक जय चौबे द्वारा प्रस्तुत किए गए तथ्यों और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने जय चौबे को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार संत कबीर नगर जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के लिए चल रही सभी विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाएगा और नई योजनाओं को भी आवश्यकतानुसार प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने जिले के विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने और स्थानीय जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता भी जताई। यह मुलाकात संत कबीर नगर जिले के विकास को नई गति देने और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए एक सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है। आपको बता दें कि जय चौबे की मुख्यमंत्री से यह मुलाकात जिले के भविष्य के लिए कई मायनों में अहम मानी जा रही है।

CM योगी से मिले Ex MLA जय चौबे : विकास के मुद्दों पर की बातचीत 

 

लखनऊ – प्रदेश के सभी जनपदों के विकास के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ अलग ही प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश भर के सभी विधान सभा क्षेत्रों के माननीयों से लेकर पूर्व के माननीयों को भेंट वार्ता के लिए आमंत्रित कर क्षेत्र के विकास और सरकार की छवि की जानकारी लेने की दिशा में सीएम योगी का यह अभिनव प्रयोग अब रंग लाना भी शुरू कर दिया है। सभी जनपदों और विधान सभा क्षेत्रों का फीडबैक जानने की उनकी यह कोशिश राजनीति में जहां संतुलन पैदा कर रही है वहीं रुके हुए विकास कार्यों को गति भी मिल रही है। पूर्व माननीयों और वर्तमान माननीयों के साथ भेंट वार्ता के इसी कड़ी में आज उन्होंने संतकबीरनगर जिले के सदर विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे को मुलाकात का वक्त दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद सत्यमेव टाइम्स से बातचीत के क्रम में पूर्व विधायक जय चौबे ने बताया कि आज आदरणीय मुख्यमंत्री जी से सार्थक भेंट हुई, इस दौरान मैंने जनपद संतकबीरनगर की वर्तमान स्थिति, उसकी संभावनाओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं से उन्हें विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
पूर्व विधायक जय चौबे ने मुख्यमंत्री के समक्ष जिले के सर्वांगीण विकास को लेकर एक विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति, उनकी चुनौतियों और उन्हें गति देने के उपायों पर अपने गहन विचार साझा किए। श्री चौबे ने विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और औद्योगिक विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुधार और निवेश की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने और जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर भी जोर देते हुए मुख्यमंत्री से मांग की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व विधायक जय चौबे द्वारा प्रस्तुत किए गए तथ्यों और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने जय चौबे को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार संत कबीर नगर जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के लिए चल रही सभी विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा किया जाएगा और नई योजनाओं को भी आवश्यकतानुसार प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने जिले के विकास के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करने और स्थानीय जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता भी जताई।
यह मुलाकात संत कबीर नगर जिले के विकास को नई गति देने और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए एक सकारात्मक पहल के रूप में देखी जा रही है। आपको बता दें कि जय चौबे की मुख्यमंत्री से यह मुलाकात जिले के भविष्य के लिए कई मायनों में अहम मानी जा रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!