
हज़ारों साल नर्गिस अपनी बे-नूरी पे रोती है
बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदा-वर पैदा…. शायर की इन पंक्तियों को आत्मसात करने वाले संतकबीरनगर जिले के लोकप्रिय जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आज उस महत्वपूर्ण सड़क मार्ग त्रिपाठी मार्केट से लेकर विधियानी मार्ग का निरीक्षण किया। इस सड़क की जर्जर हालत को लेकर सत्यमेव टाइम्स ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था। खबर में चेयरमैन जगत जायसवाल ने अपना पक्ष रखते हुए जहां सिस्टम पर सवाल उठाया था वहीं स्थानीय लोगों ने भी जनप्रतिनिधियों के खिलाफ वादाखिलाफी का आरोप लगाया था। सत्यमेव टाइम्स ने इस खबर को प्रमुखता से प्रसारित और प्रदर्शित किया था जिसका आज डीएम ने संज्ञान लिया और मौके का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा जनहित में सज्ञान लेते हुए ईओ खलीलाबाद नगर पालिका अवधेश भारती के साथ विधियानी मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी द्वारा सड़क ठीक कराये जाने के संबंध निर्देशित किया गया। सड़क निर्माण को लेकर शीघ्र कार्य योजना बनाकर सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ बनाए जाने का उन्होंने मातहतों को निर्देश दिया। ईओ खलीलाबाद द्वारा जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया गया कि सड़क निर्माण हेतु माननीय विधायक सदर अंकुर राज तिवारी जी द्वारा पहल के उपरांत नगर विकास से धन की मांग का प्रस्ताव शासन को प्रेषित किया गया है। जो विधयानी मोड़ से सीओ कार्यालय तक 1.750 मीटर की सड़क 398.31 लाख की धनराशि से निर्माण किया जायेगा।
इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा खलीलाबाद रेलवे स्टेशन के निकट आवासीय रैन बसेरा का निरिक्षण किया गया। मौके पर एक संविदा कर्मी उपस्थित मिला जो सही जानकारी देने में असमर्थ रहा। जिलाधिकारी के निरिक्षण में रैन बसेरा में बहुत गंदगी मिला, साफ सफाई बहुत खराब रहा, बिस्तरो पर चादर बिखरा रहा, शौचालय की सफाई नहीं थी, फर्श टुटा मिला। जिलाधिकारी द्वारा कमियाँ पाए जाने पर संबंधित आधिकारी कों तलब किया।