
संतकबीरनगर जिले के नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की सूरत को संवारने की कवायद में जुटे शहर चेयरमैन जगत जायसवाल का प्रयास उस वक्त रंग लाया जब तालाब पर वर्षों से अवैध कब्जा कर जल निकासी को बाधित करने वाले अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बाबा(CM योगी) का बुलडोजर चला। पूरा मामला शहर क्षेत्र के उसका खुर्द वार्ड का है जहां की मुख्य सड़क जो कि प्राचीन वन देवी मंदिर को जोड़ती है उसपर वर्षों से भीषण जलजमाव की समस्या बनी हुई थी। वार्ड निवासियों और स्थानीय सभासद की शिकायत पर मौके का निरीक्षण करने वाले चेयरमैन जगत जायसवाल ने राजस्व विभाग के जिम्मेदारों को गत दिनों यह अवगत कराया था कि वार्ड के कुछ लोग उस तालाब पर अतिक्रमण कर रखे हैं जिसमें वार्ड के रहने वाले तमाम लोगों के घरों का गंदा पानी जाता है जिसपर वार्ड के ही कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है जिसको अतिक्रमण मुक्त कराया जाना जनहित में अति आवश्यक है। चेयरमैन जगत जायसवाल के इस शिकायत का त्वरित संज्ञानं लेते हुए SDM सदर अरुण कुमार वर्मा ने पहले राजस्व कर्मियों को मौके पर भेज मुआयना करवाया फिर शिकायत सत्य पाए जाने पर पुलिस बल के साथ राजस्व टीम को मौके पर भेज अतिक्रमण को मुक्त कराया। स्थानीय लोगों ने चेयरमैन जगत जायसवाल के प्रयास और प्रशासन के इस तीव्र गति से हुई कार्यवाही की तारीफ करते हुए कहा कि तालाब से अतिक्रमण हट जाने से अब उनकी वर्षों की समस्या का हल हो गया है। स्थानीय लोगों ने चेयरमैन जगत जायसवाल के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज हम सभी को चेयरमैन साहब ने बड़ी खुशी दी है,क्योंकि इस सड़क पर भारी जलजमाव से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लोग आए दिन इस जगह पर गिरकर चोटिल भी हो रहे थे। वहीं विस्तारित क्षेत्र उसका खुर्द वार्ड की इस बड़ी समस्या को दूर कराने वाले चेयरमैन जगत जायसवाल ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास पर मुझे चुनाव में बड़ी जीत दिलाई थी उसके एवज में दिन रात्रि जनता की सेवा में खुद को समर्पित कर दिया हूं। जनता मुझे पसंद करती है,ये बात कुछ सत्ता के कुछ लोगों को रास नहीं आ रही है इसलिए आए दिन ऐसे लोग मेरे काम में बाधा पहुंचाने का कार्य कर रहे है जिसकी शिकायत दो दिनों के अंदर मुख्यमंत्री तक करूंगा।