Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संतकबीरनगर जिले के सबसे बड़े ब्लॉक सेमरियावां में उस वक्त रौनक लौटी जब यहां की प्रमुख मजहरूनिशा खुद के कार्यालय में पहुंची। एक लंबे अरसे के बाद ब्लॉक में पहुंची प्रमुख ने स्थानीय जनता और चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय मीडिया कर्मियों की भी मौजूदगी रही। ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मजहरुन्निशां ने आज अपने सरकारी कार्यालय में बैठकर क्षेत्र की सम्मानित जनता, बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों से मुलाकात की और क्षेत्र के विकास कार्यों की ज़मीनी हकीकत जानी। ब्लॉक प्रमुख को अपने बीच पाकर तप्पा उजियार की जनता, जनप्रतिनिधि और ब्लॉक कर्मचारी सभी गदगद नज़र आए। ठप्प पड़े विकास कार्यों को लेकर जो आस जनता लगाए बैठी थी, आज प्रमुख को देखकर उनमें खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मजहरुन्निशां ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए उनका पूरा परिवार जी-जान से लगा हुआ है। उन्होंने दृढ़तापूर्वक कहा, "ब्लॉक के प्रत्येक गांव के अंतिम छोर तक विकास की रोशनी फैलाकर ही हम लोग दम लेंगे।" प्रमुख ने यह भी घोषणा की कि अब हर रोज़ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ब्लॉक कार्यालय में जनता दरबार लगाया जाएगा। इसमें वे स्वयं जनता से मुलाकात करेंगी, उनकी समस्याओं को सुनेंगी और उनके समाधान का हर संभव प्रयास करेंगी। इस पहल से क्षेत्र में विकास कार्यों में तेज़ी आने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान होने की उम्मीद जगी है।

CM से मुलाकात बाद ब्लॉक में लौटी रौनक लौटी : विकास की जगी उम्मीद!

 

संतकबीरनगर जिले के सबसे बड़े ब्लॉक सेमरियावां में उस वक्त रौनक लौटी जब यहां की प्रमुख मजहरूनिशा खुद के कार्यालय में पहुंची। एक लंबे अरसे के बाद ब्लॉक में पहुंची प्रमुख ने स्थानीय जनता और चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट मुलाकात की। इस दौरान स्थानीय मीडिया कर्मियों की भी मौजूदगी रही। ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मजहरुन्निशां ने आज अपने सरकारी कार्यालय में बैठकर क्षेत्र की सम्मानित जनता, बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों से मुलाकात की और क्षेत्र के विकास कार्यों की ज़मीनी हकीकत जानी।
ब्लॉक प्रमुख को अपने बीच पाकर तप्पा उजियार की जनता, जनप्रतिनिधि और ब्लॉक कर्मचारी सभी गदगद नज़र आए। ठप्प पड़े विकास कार्यों को लेकर जो आस जनता लगाए बैठी थी, आज प्रमुख को देखकर उनमें खुशी की लहर दौड़ गई।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख मजहरुन्निशां ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और जनहित के लिए उनका पूरा परिवार जी-जान से लगा हुआ है। उन्होंने दृढ़तापूर्वक कहा, “ब्लॉक के प्रत्येक गांव के अंतिम छोर तक विकास की रोशनी फैलाकर ही हम लोग दम लेंगे।”
प्रमुख ने यह भी घोषणा की कि अब हर रोज़ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ब्लॉक कार्यालय में जनता दरबार लगाया जाएगा। इसमें वे स्वयं जनता से मुलाकात करेंगी, उनकी समस्याओं को सुनेंगी और उनके समाधान का हर संभव प्रयास करेंगी। इस पहल से क्षेत्र में विकास कार्यों में तेज़ी आने और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान होने की उम्मीद जगी है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!