Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है     संतकबीरनगर पुलिस को आज तड़के एक बड़ी सफलता मिली है। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस और एक वांछित अपराधी के बीच अजगैबा घाट के पास हुई मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी अबरार अहमद घायल हो गया। यह मुठभेड़ आज देर रात लगभग 1 बजे अजगैबा घाट के पास हुई। पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय अपराधी अबरार मगहर के काजीपुर मुहल्ले का रहने वाला है। अबरार पर एक 8 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है, जिसके संबंध में थाना कोतवाली खलीलाबाद में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वह इस मामले में वांछित था और उस पर ₹15,000 का इनाम भी घोषित था। आपको बता दें कि गोरखपुर बॉर्डर से लगभग 150 मीटर पहले अजगैबा घाट के पास मुखबिर की सूचना और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने अबरार को घेरने की कोशिश की। इसी दौरान अबरार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अबरार अहमद के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल अपराधी के पास से एक .315 बोर का अवैध तमंचा, जेब से एक जिंदा कारतूस और तमंचे में फंसा एक खाली खोखा बरामद हुआ है। अबरार अहमद को तत्काल जिला अस्पताल संतकबीरनगर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटनास्थल का अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने निरीक्षण करते हुए पुलिस को आगे की कार्यवाही के निर्देश दिए।

पुलिस से मुठभेड़ में घायल हुआ रेपिस्ट : तमंचा कारतूस बरामद

 

 

संतकबीरनगर पुलिस को आज तड़के एक बड़ी सफलता मिली है। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस और एक वांछित अपराधी के बीच अजगैबा घाट के पास हुई मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी अबरार अहमद घायल हो गया।
यह मुठभेड़ आज देर रात लगभग 1 बजे अजगैबा घाट के पास हुई। पुलिस के मुताबिक 45 वर्षीय अपराधी अबरार मगहर के काजीपुर मुहल्ले का रहने वाला है। अबरार पर एक 8 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है, जिसके संबंध में थाना कोतवाली खलीलाबाद में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। वह इस मामले में वांछित था और उस पर ₹15,000 का इनाम भी घोषित था।
आपको बता दें कि गोरखपुर बॉर्डर से लगभग 150 मीटर पहले अजगैबा घाट के पास मुखबिर की सूचना और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने अबरार को घेरने की कोशिश की। इसी दौरान अबरार ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अबरार अहमद के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया।
घायल अपराधी के पास से एक .315 बोर का अवैध तमंचा, जेब से एक जिंदा कारतूस और तमंचे में फंसा एक खाली खोखा बरामद हुआ है। अबरार अहमद को तत्काल जिला अस्पताल संतकबीरनगर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है।
घटनास्थल का अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने निरीक्षण करते हुए पुलिस को आगे की कार्यवाही के निर्देश दिए।

Leave a Reply

error: Content is protected !!