Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है
संतकबीरनगर, 28 जून 2025 – संतकबीरनगर पुलिस ने "मिशन शक्ति अभियान" के तहत महिलाओं के प्रति अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री अजय सिंह के पर्यवेक्षण में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 27 जून 2025 को एक महिला ने कोतवाली खलीलाबाद में अपनी बेटी को विक्की कुमार पुत्र रामकलेश निवासी पिछौरा, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। इस शिकायत के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0 555/2025 धारा 137, 87, बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए, कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज, 28 जून 2025 को अभियुक्त विक्की कुमार को होटल सोनी इंटरनेशनल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, और अपहृता को भी बरामद कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक अमरनाथ यादव, कांस्टेबल मनीष कुमार यादव, कांस्टेबल भानू प्रताप सिंह और महिला कांस्टेबल प्रियंका कन्नौजिया शामिल थे।

युवती को बहला-फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता सकुशल बरामद

संतकबीरनगर, 28 जून 2025 – संतकबीरनगर पुलिस ने “मिशन शक्ति अभियान” के तहत महिलाओं के प्रति अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री अजय सिंह के पर्यवेक्षण में कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 27 जून 2025 को एक महिला ने कोतवाली खलीलाबाद में अपनी बेटी को विक्की कुमार पुत्र रामकलेश निवासी पिछौरा, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया था। इस शिकायत के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0 555/2025 धारा 137, 87, बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए, कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज, 28 जून 2025 को अभियुक्त विक्की कुमार को होटल सोनी इंटरनेशनल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है, और अपहृता को भी बरामद कर लिया गया है।

इस गिरफ्तारी में उप-निरीक्षक अमरनाथ यादव, कांस्टेबल मनीष कुमार यादव, कांस्टेबल भानू प्रताप सिंह और महिला कांस्टेबल प्रियंका कन्नौजिया शामिल थे।

Leave a Reply

error: Content is protected !!