Time in United States now
सत्यमेव टाइम्स में आपका स्वागत है   संत कबीर नगर- शासन की एक महत्वपूर्ण परियोजना के तहत लुप्तप्राय नदियों को पुनर्जीवित करने के अभियान में संत कबीर नगर जिले में भी कार्य शुरू हो गया है। इसी क्रम में, जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आज मेहदावल तहसील के अंतर्गत आने वाली बूढ़ी राप्ती नदी का स्थलीय निरीक्षण किया और इसके पुनरुद्धार के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। नदी को जनोपयोगी बनाने पर जोर- जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न तकनीकी पहलुओं का सर्वे किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि इस प्राचीन नदी को किस प्रकार अधिक सुरक्षित रखते हुए जनोपयोगी बनाया जा सकता है। बूढ़ी राप्ती नदी मेहदावल तहसील क्षेत्र में लगभग 35 किलोमीटर तक प्रवाहित होती है और 18 राजस्व ग्रामों से होते हुए बखिरा झील में मिल जाती है। इस निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा सहित तहसील से संबंधित राजस्व अधिकारी, कर्मचारीगण और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। इस पहल से बूढ़ी राप्ती नदी को नया जीवन मिलने और स्थानीय निवासियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

बूढ़ी राप्ती नदी के पुनरुद्धार का कार्य शुरू, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

 

संत कबीर नगर– शासन की एक महत्वपूर्ण परियोजना के तहत लुप्तप्राय नदियों को पुनर्जीवित करने के अभियान में संत कबीर नगर जिले में भी कार्य शुरू हो गया है। इसी क्रम में, जिलाधिकारी आलोक कुमार ने आज मेहदावल तहसील के अंतर्गत आने वाली बूढ़ी राप्ती नदी का स्थलीय निरीक्षण किया और इसके पुनरुद्धार के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश और मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

नदी को जनोपयोगी बनाने पर जोर- जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न तकनीकी पहलुओं का सर्वे किया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि इस प्राचीन नदी को किस प्रकार अधिक सुरक्षित रखते हुए जनोपयोगी बनाया जा सकता है। बूढ़ी राप्ती नदी मेहदावल तहसील क्षेत्र में लगभग 35 किलोमीटर तक प्रवाहित होती है और 18 राजस्व ग्रामों से होते हुए बखिरा झील में मिल जाती है।
इस निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा सहित तहसील से संबंधित राजस्व अधिकारी, कर्मचारीगण और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। इस पहल से बूढ़ी राप्ती नदी को नया जीवन मिलने और स्थानीय निवासियों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!